‘संविधान की जगह अराजकता फैलाने की साजिश’, झूठी धारणा गढ़ने के खिलाफ फडणवीस ने कांग्रेस पर बोला हमला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 20 दिसंबर 2024। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में विपक्षी इंडी गठबंधन के झूठे नेरेटिव गढ़ने के खिलाफ जोरदार हमला बोला है। उन्होंने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे जुड़े संगठनों ने काठमांडो में भारत को अस्थिर करने के लिए बैठक की। यह बैठक 15 नवंबर, 2024 को हुई, जिसमें सांविधानिक संस्थाओं के खिलाफ लोगों के मन में संदेह पैदा कर देश में संविधान की जगह अराजकता फैलाने की साजिश रची गई।

नागपुर विधानमंडल का शीतकालीन सत्र
नागपुर में शुरू विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण प्रस्ताव पर चर्चा के जवाब में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि जब नक्सलियों की नई भर्ती होने में कठिनाई आने लगी तो भारत में फ्रंटल आर्गनाइजेशन का गठन हुआ, जिसका पापुलर नाम अर्बन नक्सलिज्म है। अर्बन नक्सलवाद का जन्म निर्वाचन आयोग, न्यायालय जैसी सांविधानिक संस्थाओं के खिलाफ झूठा नेरेटिव तैयार करने के लिए किया गया है, जिससे देश में अराजकता फैलाई जा सके।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में 186 संगठन शामिल थे, जिसमें से 40 संगठन सक्रिय तौर पर फ्रंटल आर्गनाईजेशन से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि काठमांडो में हुई बैठक में महाराष्ट्र और अन्य भाजपानीत राज्य की सरकारों के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) के खिलाफ मुहिम छेड़ने पर चर्चा हुई। कांग्रेस-एनसीपी के कार्यकाल में राज्य के गृह मंत्री रहे आरआर पाटिल के विधानसभा में दिए एक जवाब का जिक्र करते हुए फडणवीस ने कहा कि 2012 में पुणे में हुए नक्सल प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में इन संगठनों का नाम फ्रंटल आर्गनाइजेशन से जुड़े होने का खुलासा किया था।

किसी की कठपुतली न बने कांग्रेस
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, हमें आपकी (राहुल गांधी) देशभक्ति पर संदेह नहीं है, लेकिन यह ध्यान देने की जरूरत है कि कौन आपका कंधा इस्तेमाल कर रहा है। कांग्रेस किसी की कठपुतली न बने। फडणवीस ने कहा कि देश प्रगति कर रहा है, जिससे ईर्ष्या करने वाली विदेशी ताकतें फ्रंटल आर्गनाईजेशन से जुड़ी संस्थाओं के जरिये देश को अस्थिर करने की गहरी साजिश रच रही हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के उस बयान को दोहराया, जिसमें उन्होंने एक बार लोकसभा में कहा था कि सरकारें आएंगी, जाएंगी, पार्टियां आएंगी, जाएंगी, ये देश रहना चाहिए, हमारा संविधान रहना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल, सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा में लगे थे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नारायणपुर 20 दिसंबर 2024। नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा लगाई आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि जवान कच्चपाल से तोके सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा में लगे थे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर लाया गया […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान