किरण सिंह देव बने भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष, जगदलपुर विधानसभा सीट से हैं विधायक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायुपर 21 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ में किरण सिंह देव को भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किरण सिंह देव को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।  छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने अरूण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद जगदलपुर से विधायक किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान सौंपी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किया है। वहीं, कांग्रेस ने बस्तर के ही सांसद दीपक बैज को दोबारा अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस पार्टी दीपक बैज को बस्तर की बुलंद आवाज के रूप में प्रजेंट कर रही थी। ऐसा माना जा रहा है कि इसकी काट के तौर पर अब भारतीय जनता पार्टी ने यह कदम उठाया है। 

किरण सिंह देव जगदलपुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। किरण सिंह देव रियासत कालीन जमींदार परिवार से ताल्लुकात रखते हैं। वे महापौर भी रह चुके हैं। पेशे से अधिवक्ता किरण सिंह देव ने भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। वे भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रहने के अलावा भाजाप के जिला अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री और प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बिलासपुर संभाग के भाजपा के प्रभारी के तौर पर दायित्व संभाल रहे थे। किरण देव को संगठन में लंबा अनुभव है, जिसके कारण उन्होंने जगदलपुर की गुटबाजी खत्म करते हुए चुनाव जीता। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Next Post

देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, सक्रिय मामले बढ़कर 2997 हुए, केरल में एक की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 दिसंबर 2023। देश में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। शुक्रवार को देश में कोरोना के 640 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद देश में कोरोना के कुल सक्रिय मरीज बढ़कर 2997 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ