‘आंखों में आंसू और हाथों में फावड़ा’, बेटी को खोने का गम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कानपुर, 30 अगस्त 2026। कानपुर में पुरवामीर गांव में दो दिन पहले घर के आंगन में 22 फीट गहरी जमीन में समाकर यशी (18) की दर्दनाक मौत हो गई थी। करीब सात घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन की खबर प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंची। नेताओं, अधिकारियों के आश्वासनों का दौर चला, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और ही है। शासन की उदासीनता का आलम यह है कि जिस भाई भास्कर ने एक दिन पहले ही अपनी लाडली बहन को खोया, जिस पिता विनोद ने अपनी बेटी को अपनी आंखों के सामने धरती में समाते देखा। वहीं, पिता-पुत्र आज दो दिन से पड़ोसी अजय पांडे के बरामदे में रात गुजारने के बाद खुद ही फावड़ा उठाकर अपना उजड़ा घर भरने को मजबूर हैं।

22 फीट के गड्ढे को भर दिया जाएगा
हादसे के दौरान रेस्क्यू के लिए हुई खुदाई में उनका पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। दो दिन तक परिवार ने पड़ोसी के बरामदे में भूखे-प्यासे रातें काटीं। इस उम्मीद में कि शासन-प्रशासन से कोई मदद आएगी। कम से कम खुदाई से बने 22 फीट के गड्ढे को भरकर बचे हुए एक कमरे तक आने-जाने का रास्ता ही बना दिया जाएगा, ताकि परिवार दो वक्त की रोटी बना सके।

कम से कम सिर पर छत तो बचा लूं
लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। थक-हारकर रविवार को परिवार ने खुद ही एक ट्रैक्टर से मिट्टी की भराई कराई। पिता विनोद, बेटा भास्कर और मोहल्ले के कुछ लोग फावड़े से गड्ढे की भराई कर रहे हैं। आंखों में आंसू और हाथों में फावड़ा लिए पिता कह रहा हैं कि  बेटी तो चली गई, अब कम से कम सिर पर छत तो बचा लूं।

Leave a Reply

Next Post

रक्षामंत्री व CM योगी ने 101 करोड़ की 14 परियोजनाओं के लिए किया भूमिपूजन

शेयर करेप्रमुख बाजारों का नामकरण किया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ, 30 अगस्त 2026। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लखनऊ छावनी को 101 करोड़ रुपये की 14 विकास परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान शहर के कई प्रमुख बाजारों के नए नामकरण किए गए, जिनमें वीरांगना ऊदा देवी, लोकमाता […]

You May Like

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 248 रन भी नहीं बना पाए भारतीय बल्लेबाज!....|....स्कूल की छत गिरी, 30 की मौत, 40 से ज्यादा घायल....|....'दिव्य दरबार की अनुमति नहीं मिली, तो दूंगा धरना'....|....छत्तीसगढ़ में एग्रीस्टेक की अनिवार्यता खत्म....|....रणथंभौर से कूनो और माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट....|....पिता की हत्या का गवाह बना 10 साल का मासूम....|....सिपाही की संपत्ति देखकर फटी रह गईं अधिकारियों की आंखें....|....हिमाचल में बर्फबारी: चंबा की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर....|....अंकिता के माता-पिता का दिल्ली में धरना....|....कैबिनेट का फैसला: दिल्ली में 10 साल की औद्योगिक नीति मंजूर