‘मेरे पास फैसला करने के लिए 8-9 महीने का वक्त, अगला ऑक्शन….’, संन्यास के सवाल पर बोले धोनी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 24 मई 2023। आईपीएल 2023 में मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले क्वालिफायर में हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस को 15 रन से हरा दिया। चार बार की चैंपियन सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 157 रन पर सिमट गई। पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कमेंटेटर हर्षा भोगले ने धोनी से संन्यास को लेकर सवाल भी पूछे। इस पर सीएसके के कप्तान ने कहा कि उनके पास फैसला करने के लिए आठ-नौ महीने का वक्त बचा है। ऐसे में वह फैसले को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते।

धोनी ने मैच के बाद क्या कहा?
मैच के बाद धोनी ने कहा- आईपीएल इतना बड़ा टूर्नामेंट है कि आप नहीं कह सकते कि यह सिर्फ एक और फाइनल है। पहले आठ शीर्ष टीमें हुआ करती थीं, अब 10 टीमें खेलती हैं। मैं नहीं कहूंगा कि यह सिर्फ एक और फाइनल है। इसमें दो महीने की हमारी मेहनत है। सभी ने योगदान दिया है। हां, मध्यक्रम को पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं। गुजरात एक शानदार टीम है और उन्होंने पहले कई बार टारगेट का अच्छा पीछा किया था। इसलिए टॉस के वक्त सोचा था कि उन्हें पहले बल्लेबाजी का मौका दिया जाए, लेकिन टॉस हारना अच्छा रहा।

धोनी ने जडेजा की तारीफ की
धोनी ने कहा- अगर रवींद्र जडेजा को ऐसे हालात मिलते हैं जो उनकी मदद करते हैं, तो उनकी गेंद पर शॉट मारना बहुत कठिन है। उनकी गेंदबाजी ने खेल बदल दिया। मोइन अली के साथ पारी के अंत में उनकी साझेदारी को नहीं भूलना चाहिए। हम एक माहौल बनाने की कोशिश करते हैं और यह पता लगाते हैं कि एक तेज गेंदबाज की ताकत क्या है। हम उन्हें आत्मविश्वास देने की कोशिश करते हैं और उनसे कहते हैं कृपया अपनी गेंदबाजी को एक्सप्लोर करने की कोशिश करें। हम उन्हें ज्यादा से ज्यादा मोटिवेट करने की कोशिश करते हैं। हमारे पास अच्छा सपोर्ट स्टाफ है, ड्वेन ब्रावो और एरिक सिमंस हैं। आप विकेट देखते हैं और उसके अनुसार आप फील्ड को एडजस्ट करते रहते हैं। 

अगले साल खेलने के सवाल पर धोनी का जवाब
धोनी ने कहा- मैं बहुत परेशान करने वाला कप्तान हो सकता हूं। मैं फील्डर्स को दो-तीन फीट आगे-पीछे करता रहता हूं। फील्डर्स से मेरी बस यही गुजारिश रहती है कि मुझ पर नजर रखो, मुझे देखो। अगर कोई कैच छूटता भी है तो मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा, बस मुझ पर नजर रखें। (अगले साल खेलेंगे या नहीं, इस सवाल पर) मुझे नहीं पता। मेरे पास फैसला करने के लिए आठ से नौ महीने हैं, क्योंकि अगला ऑक्शन इस साल दिसंबर या फिर अगले साल जनवरी में होना है। ऐसे में अभी से उसका सिरदर्द क्यों लें। मैं खेलूं या नहीं लेकिन हमेशा सीएसके के लिए मौजूद रहूंगा। चाहे एक प्लेयर को तौर पर या फिर बाहर (स्टाफ) से मदद करता रहूंगा।

Leave a Reply

Next Post

‘अनुपमा’ फेम नितेश पाण्डे का हुआ निधन, 51 की उम्र में एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 24 मई 2023। अनुपमा शो अब घर-घर फेमस हो गया है। दर्शक भी शो के सभी किरदारों को देखना और उन्हें फॉलो करना काफी पसंद करते हैं। अब इस शो में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभाने वाले नीतीश पांडे […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की