डिप्टी सीएम बोले- खान और रहमान अराजकता फैलाने का प्रयास करते हैं, सरकार छात्र हित में काम कर रही

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 08 दिसंबर 2024। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर 13 दिसंबर को ली जाने वाली 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को लेकर हुए बवाल पर सियासत जारी है। अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कोचिंग संचालक गुरु एम रहमान और खान सर पर हमला बोला है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि खान और रहमान जैसे शिक्षक कोचिंग चलाने के नाम बच्चों को दिगभ्रमित करने का प्रयास करते हैं। यह लोग संदिग्ध स्वरूप में बच्चों के आंदोलन के नेतृत्वकर्ता के रूप में अराजकता फैलाने का प्रयास करते हैं। यह घोर निंदनीय है। शिक्षक का काम है कि बच्चों के भविष्य को संवारने का है। न कि बिगाड़ने और अराजकता फैलाने का है।

कुछ लोगों ने सरकार को बदनाम करने का खेल खेला

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि हमलोगों ने बीपीएससी अध्यक्ष से बात की है, उन्होंने कहा कि बच्चों के हित में ही सारा काम कर है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार बच्चों के लिए ही काम कर रही है। सीएम नीतीश कुमार ने बीपीएससी अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि पांच-छह बच्चे आपसे मिलेंगे आप इनकी बातों को सुनें और भ्रम दूर करें। विजय सिन्हा ने कहा कि बच्चों को भ्रम में डाला गया। कुछ लोगों ने अपना पीआर बनाने के लिए ऐसा किया। कुछ लोगों ने सरकार को बदनाम करने का खेल खेला। बच्चे ही बता रहे थे कि 23 सितंबर को बीपीएससी ने 70वीं सीसीई की वैकेंसी निकाली। 18 अक्टूबर को फॉर्म भरने का अवसर मिला। फिर, पर्व-त्योहार को देखते हुए बच्चों के अनुरोध इसकी तिथि बढ़ाकर चार नवंबर कर दिया गया। इसके बाद नॉर्मलाइनजेशन की कहीं कोई चर्चा नहीं है। इस विषय को डालकर बच्चों को दिगभ्रमित किया गया है। उन्हें उत्तेजित किया गया।  

संवेदनहीन लोग नियुक्ति के नाम पर जमीन लिखवाते हैं

विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि संवेदनहीन लोग नियुक्ति के नाम पर जमीन लिखवाते हैं और पैसा तहसीलते हैं। एनडीए सरकार सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बच्चों के भविष्य के हित में काम करती है। हमारी अपील है कि आप लोग बिहार के विकास में योगदान दें। बिहार को बदनाम न करें। 

Leave a Reply

Next Post

तेज रफ्तार बनी काल... पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, वाहन के उड़े परखच्चे; तीन लोगों की हुई मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग 08 दिसंबर 2024। दुर्ग के भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के टाउनशिप सेक्टर 1 में सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल हो गए। सभी घायलों को भिलाई के सेक्टर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान