कवर्धा में देर रात पुलिस का महाअभियान

admin
शेयर करे

सड़कों पर उतरी पुलिस, संदिग्धों पर कड़ी नजर और पियक्कड़ों पर भी एक्शन

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम, 13 अगस्त 2026। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कबीरधाम पुलिस ने बुधवार देर शाम विशेष अभियान चलाया। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक चले अभियान के दौरान पुलिस की टीमें प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील इलाकों में सक्रिय रहीं। कहीं पुलिस जवान पैदल पेट्रोलिंग करते नजर आए तो कहीं मोबाइल चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी।

अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों की जांच की। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष फोकस रखा गया। नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए लोगों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने से होने वाले सड़क हादसों को रोकना और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

थाना और चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की। पुलिस टीमों ने लगातार भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों और अन्य गतिविधियों पर नजर रखी। महिला थाना और अजाक थाना के पुलिस बल ने भी सिटी कोतवाली पुलिस के साथ समन्वय बनाकर अभियान में भाग लिया। कबीरधाम एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून का पालन करने वाले आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो। पुलिस की कार्रवाई का मुख्य फोकस असामाजिक गतिविधियों पर रहे। उन्होंने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

हरेली पर्व को लेकर बढ़ाई गई निगरानी
पुलिस के मुताबिक हरेली छत्तीसगढ़ का प्रमुख पारंपरिक पर्व है। पर्व के दौरान जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थानों और मार्गों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। पुलिस ने कहा कि आमजन सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मना सकें, इसके लिए पेट्रोलिंग और निगरानी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

धर्मेंद्र प्रधान को बचाने विजय शर्मा ने जज के शब्दों का झूठा सहारा लिया - डॉ. महंत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 13 अगस्त 2026 । छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि कल की अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जो कहानी सुनाई, वह तथ्यों पर नहीं, बल्कि सफ़ेद झूठ पर आधारित है। विजय […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप