सरकार ने मांगा 3.25 लाख करोड़ का अनुपूरक अनुदान, कांग्रेस ने चीन के सैन्य कैंपों पर मांगा जवाब

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 10 दिसंबर 2022। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद से अनुपूरक अनुदान मांग के तहत चालू वित्त वर्ष में 3.25 लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त व्यय की मंजूरी मांगी। लोकसभा में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि 2022-23 के लिए अनुपूरक अनुदान मांगों के पहले बैच में 4.36 लाख करोड़ रूपये के सकल अतिरिक्त व्यय की मंजूरी मांगी गई, इसमें कुल 75 अनुदान और 6 विनियोग मांगे शामिल हैं। इसमें से 3.25 लाख करोड़ रुपये व्यय के लिए नकद मांगा गया है, जबकि विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों की बचत और बढ़ी हुई प्राप्तियों या वसूलियों के जरिये 1.10 लाख करोड़ रुपये का बंदोबस्त किया जाएगा। चौधरी ने बताया कि यूक्रेन युद्ध की वजह से सरकार को खाद्य सामग्री, ईंधन और उर्वरकों पर अतिरिक्त व्यय करना पड़ रहा है। सरकार ने बजट अनुमानों में इस वर्ष के लिए कुल व्यय अनुमानित 39.45 लाख करोड़ से बढ़कर 45 लाख करोड़ से पार होने की तरफ बढ़ रहा है। पिछले वित्त वर्ष में सरकार ने 37 लाख करोड़ व्यय किया था। 

खाद्य सब्सिडी के लिए 60 हजार करोड़
मौजूदा वित्त वर्ष में करीब 60 हजार करोड़ रुपये खाद्य सब्सिडी के लिए मांगे गए हैं। इसके तहत गरीबों को मुफ्त व रियायती कीमत पर खाद्यान्न मुहैया कराया जाना है। खाद्य सब्सिडी पर सरकार इस वर्ष कुल व्यय 2.67 लाख करोड़ पहुंच जाएगा, जबकि बजट में 2.07 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का अनुमान था।

खादों पर सब्सिडी बढ़कर 2.14 लाख करोड़ पहुंचने के आसार
भारत सालाना जरूरत के पांच करोड़ टन उर्वरक में से 40 फीसदी आयात करता है। यूक्रेन-रूस युद्ध की वजह से कीमतों में भारी उछाल आया है, क्योंकि दोनों ही प्रमुख उर्वरक उत्पादक देश हैं। उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाने के लिए 1.09 लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त मांगे हैं। इस वर्ष उर्वरक सब्सिडी खर्च 2.14 लाख करोड़ रुपये पहुंच जाएगा।  सरकार ने 16.4 हजार करोड़ रुपये ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनाओं पर खर्च करने के लिए मांगे हैं। इन्हें मिलाकार ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार पर कुल खर्च 89.4 हजार करोड़ पहुंच जाएगा। ग्रामीण आवास योजनाओं पर सरकार ने 28.4 हजार करोड़ अतिरिक्त व्यय की मंजूरी मांगी है। इसके अलावा उज्ज्वला योजना में कुल व्यय 29.94 हजार करोड़ रुपये हो गया है। 

कांग्रेस ने एलएसी से सेना को पीछे हटाने और चीन के सैन्य कैंपों पर मांगा जवाब

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को संसद में सरकार को भारत-चीन सीमा मुद्दे पर सरकार को घेरा। चौधरी ने एलएसी से भारतीय सेना को पीछे हटाने और लद्दाख में चीनी सेना की घुसपैठ और सैन्य कैंपों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार देश को सच्चाई बताए कि आखिर सीमा पर चल क्या रहा है। अधीर ने आरोप लगाया कि एलएसी के काफी करीब चीनी सेना ने 200 से ज्यादा आवास सुविधाओं का निर्माण किया है, जबकि भारतीय सेना एलएसी के नजदीक जाकर गश्त भी नहीं कर पा रही है। ब््यूरो

नोटबंदी विफल : चौधरी
कांग्रेस नेता चौधरी ने कहा, नोटबंदी के बावजूद न तो काला धन खत्म हुआ है, न ही नकली नोटों पर लगाम लगी है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगी। दुबे ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार और आतंक में लिप्त टुकड़े-टुकड़े गैंग का हिस्सा बताते हुए कहा कि कांग्रेस का इससे अबतक परेशान रहना बताता है कि रिजर्व बैंक ने सही जगह चोट की थी।

Leave a Reply

Next Post

एमपी संस्थापक सप्ताह समारोह में बोले सीएम योगी, बोले-भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में नौजवानों की भूमिका अहम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   गोरखपुर 10 दिसंबर 2022। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि देश को विकसित और आगे ले जाने में युवाओं की भूमिका अहम है। यह तभी संभव है जब लोकतांत्रिक मूल्यों को संरक्षित रखते हुए उन्हें संस्कारवान और मौजूदा दौर के हिसाब से शिक्षा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप