8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 02 अगस्त 2026। रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब एक बड़े पड़ाव पर पहुंच गया है। फिल्म के मेकर्स ने यश के किरदार ‘राया’ की रहस्यमयी झलक वाला नया पोस्टर जारी करते हुए ऐलान कर दिया है कि इसका बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 8 अगस्त 2026 को रिलीज होगा। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी तेज हो गई है।

नए पोस्टर में ‘राया’ की सिल्हूट दिखाई देती है और उसके हाथ में नजर आती टॉमी गन फिल्म की रॉ, डार्क और रहस्यमयी दुनिया की ओर इशारा करती है। हालांकि, मेकर्स ने इस बार भी कहानी का राज खोलने के बजाय रहस्य को और गहरा कर दिया है। यही रणनीति अब तक ‘टॉक्सिक’ के कैंपेन की खासियत रही है। हर पोस्टर और टीज़र ने दर्शकों को कुछ नया दिखाया, लेकिन कहानी के सबसे अहम सवालों के जवाब जानबूझकर छिपाए रखे।

अब निगाहें 8 अगस्त पर टिकी हैं, जब ट्रेलर बेंगलुरु में भव्य अंदाज में लॉन्च किया जाएगा। यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि बेंगलुरु यश और केवीएन प्रोडक्शंस का होम स्टेट है। इतना ही नहीं, 8 अगस्त को फिल्म की शूटिंग शुरू हुए पूरे दो साल भी पूरे हो जाएंगे। ऐसे में ट्रेलर लॉन्च की तारीख अपने आप में खास महत्व रखती है।

अब तक सामने आई झलकियों ने ‘टॉक्सिक’ की दुनिया को लेकर दर्शकों की कल्पना को लगातार हवा दी है। शानदार विजुअल्स, रहस्यमयी इमेजरी और यश के दमदार अंदाज ने फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ाई है। माना जा रहा है कि ट्रेलर इस रहस्य की दुनिया का दायरा और बड़ा करेगा और दर्शकों को ‘राया’ के सफर, फिल्म के किरदारों और इसके भव्य स्केल की पहली विस्तृत झलक देगा।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। कन्नड़ और अंग्रेज़ी में एक साथ शूट की गई यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी रिलीज होगी।

केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त 2026, बुधवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब 8 अगस्त का ट्रेलर यह तय करेगा कि ‘टॉक्सिक’ की अब तक बुनी गई रहस्यमयी दुनिया दर्शकों की उम्मीदों को किस हद तक और कितना रोमांचित करती है।

Leave a Reply

Next Post

‘Rise & Fall’ में खुशी मुखर्जी का होगा पावर गेम?

शेयर करेखुशी मुखर्जी बनेंगी ‘Rise & Fall’ की नई खिलाड़ी? छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अनिल बेदाग मुंबई, 02 अगस्त 2026। अपनी बेबाक शख्सियत, बोल्ड अंदाज और वायरल मौजूदगी से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री और रियलिटी टीवी स्टार खुशी मुखर्जी एक बार फिर चर्चा में हैं। इंडस्ट्री में चल रही खबरों […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर