मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, लगाया गया कर्फ्यू

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

इंफाल 02 जनवरी 2023। मणिपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। एक बार फिर से नए साल के पहले दिन प्रदेश के थौबल में कथित तौर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हिंसा में कई लोग घायल भी हुए हैं।  इसके बाद राज्य के पांच जिलों में फिर कर्फ्यू लागू कर दिया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमालवरों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने लिलोंग चिंगजाओ क्षेत्र में स्थानीय लोगों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद थौबल, इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर जिलों में फिर कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।  घटना के बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक वीडियो संदेश में हिंसा की निंदा की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

30 दिसंबर को पुलिस पर हमला
मणिपुर में शनिवार (30 दिसंबर) को उग्रवादियों ने दो हमले किए। प्रदेश के सीमावर्ती शहर मोरे में उग्रवादियों ने शनिवार की रात मणिपुर पुलिस कमांडो पर उनके बैरक के अंदर हमला कर दिया। इसमें चार कमांडो घायल हो गए हैं। बता दें कि उग्रवादियों ने इस हमले के दौरान रॉकेट कंट्रोल ग्रेनेड (आरपीजी) भी दागे। वहीं इसके पहले मणिपुर के मोरेह में शनिवार अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलिस कमांडो को निशाना बनाया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी को छर्रे लगे, जिससे वह घायल हो गया। 

कई महीनों से चल रही हिंसा
बता दें कि मणिपुर में पिछले कई महीनों से लगातार जातीय हिंसा चल रही है। 3 मई से शुरु हुई यह हिंसा मैतेई और कुकी जनजाति के बीच चल रही थी। मालूम हो कि मैतेई घाटी बहुल समुदाय है और कुकी जनजाति पहाड़ी बहुल समुदाय है। मणिपुर में मैतेई समाज यह मांग कर रहा था कि उसको भी कुकी की तरह राज्य में शेड्यूल ट्राइब (ST) का दर्जा दिया जाए।

Leave a Reply

Next Post

अयोध्या में राम लला की मूर्ति का हुआ चयन, मैसूर के मूर्तिकार की बनाई प्रतिमा होगी स्थापित, बढ़ेगी राम मंदिर की शोभा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अयोध्या 02 जनवरी 2024। भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई ‘राम लल्ला’ की मूर्ति अयोध्या में भव्य राम मंदिर की शोभा बढ़ाएगी। राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण