पांच रुपये की फेविक्विक से लाखों की ठगी, चाईबासा ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा; आरोपी बिहार से गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चाईबासा 11 जनवरी 2026। झारखंड के चाईबासा में एक सनसनीखेज एटीएम ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें मात्र 5 रुपये कीमत के फेविक्विक (सुपर ग्लू) का इस्तेमाल करके एक व्यक्ति से 1 लाख 54 हजार 390 रुपये की अवैध निकासी की गई। पुलिस ने इस संगठित अपराध का पर्दाफाश करते हुए बिहार से एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है। जानकारी के मुताबिक, 14 दिसंबर 2025 को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चिरची निवासी मुकु बारी जैन मार्केट स्थित केनरा बैंक के एटीएम में पैसे निकालने पहुंचे थे। आरोपियों ने पहले से ही एटीएम मशीन के कार्ड स्लॉट में फेविक्विक लगा दिया था, जिसके कारण पीड़ित का कार्ड अंदर फंस गया। जैसे ही मुकु बारी घबरा गए और कार्ड निकालने की कोशिश करने लगे, अज्ञात युवकों ने मौके पर हाजिर होकर तकनीकी खराबी का बहाना बनाया। उन्होंने पीड़ित को भ्रमित कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित के खाते से अलग-अलग समय पर कुल 1 लाख 54 हजार 390 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई।

पीड़ित की शिकायत मिलने पर सदर थाना में कांड संख्या 107/25 दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने एटीएम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान हुई। जांच के दौरान बिहार के नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बलेया भनैल गांव निवासी 26 वर्षीय प्रिंस कुमार (पिता सत्येंद्र कुमार) को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Next Post

नदी किनारे महिला की सड़ी-गली लाश मिली, पूरे इलाके में सनसनी फैली, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 11 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नदी किनारे एक महिला की करीब पांच दिन पुरानी सड़ी-गली लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के शव को अस्पताल भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान