सिस्टम की मार: कैंसर पीड़ित पत्नी को बाइक पर लेटाकर कलेक्ट्रेट पहुंचा पति, मामला सुन कलेक्टर ने दिए निर्देश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम 24 अप्रैल 2026। कबीरधाम जिले के काटाबहरा निवासी समलू मरकाम अपनी गंभीर रूप से बीमार पत्नी कपूरा मरकाम को बाइक में लिटाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनकी पत्नी कपूरा मरकाम थायराइड कैंसर के चौथे स्टेज से पीड़ित हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल एम्बुलेंस बुलवाकर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मरीज को हर संभव बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महिला को रायपुर में उच्च स्तरीय इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी है। शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को महिला को रायपुर भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पीड़िता का इलाज वर्ष 2024 से लेकर अप्रैल 2026 तक लगातार जारी है। रायपुर के एम्स, मेकाहारा, डीकेएस अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में उनका उपचार कराया गया। जनवरी 2025 में मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में भी करीब एक माह तक इलाज चला था। नवंबर 2025 में हालत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची थी। तब 108 एम्बुलेंस से महिला को रायपुर भेजा गया था, जहां एम्स में कीमोथेरेपी दी गई थी।

परिवार का लंबा संघर्ष
उपचार के बाद महिला घर लौट आई थी, लेकिन अब एक बार फिर तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। समलू मरकाम का यह संघर्ष केवल बीमारी से नहीं, बल्कि संसाधनों की कमी से भी जुड़ा है। पत्नी को बाइक में लिटाकर इलाज के लिए लाना उनकी मजबूरी को स्पष्ट दर्शाता है। हालांकि, प्रशासन की त्वरित पहल से अब बेहतर इलाज की उम्मीद जगी है।

रायपुर में होगा उच्च स्तरीय इलाज
डॉक्टरों की निगरानी में फिलहाल जिला अस्पताल में उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जल्द ही महिला को रायपुर के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। वहां विशेषज्ञों की टीम उनका इलाज करेगी। इस घटनाक्रम ने एक ओर जहां सिस्टम की संवेदनशीलता को सामने लाया, वहीं ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की चुनौतियों की भी तस्वीर पेश की।

Leave a Reply

Next Post

हादसा या कोई साजिश: तालाब में मिली लाश, खबर मिलते ही ग्रामीणों की लगी भीड़; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 24 अप्रैल 2026। गुरुवार की शाम कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव तालाब में मिला। सर्वमंगला नगर बरमपुर के दशहरा मैदान के सामने स्थित तालाब में कुछ लोगों ने तैरती हुई लाश देखी। सूचना मिलने पर सर्वमंगला पुलिस प्रभारी वैभव […]

You May Like

सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड....|....टी20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी से डरा न्यूजीलैंड!....|....बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी