शुभमन गिल के साथ GREW सोलर का दमदार दांव

admin
शेयर करे

GREW सोलर की एड-फिल्म ने दिया भविष्य का संदेश

शुभमन गिल के साथ GREW सोलर का पावर प्ले

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 21 अप्रैल 2026। भारत में स्वच्छ ऊर्जा और युवा जोश के संगम को नई पहचान देते हुए GREW सोलर ने गुजरात टाइटंस के स्टार खिलाड़ियों— शुभमन गिल , साईं सुदर्शन और वाशिंगटोन सुन्दर के साथ अपनी नई एड-फिल्म ‘द नेक्स्ट स्टार्ट्स हियर’ लॉन्च की है। यह सिर्फ एक विज्ञापन नहीं, बल्कि एक सोच है, जो बताती है कि किसी भी बड़ी कामयाबी की असली ताकत उसकी मजबूत और भरोसेमंद नींव में छिपी होती है। इस फिल्म के जरिए यह दिखाया गया है कि कैसे कभी सीमित संसाधन, जैसे कम रोशनी, खिलाड़ियों के सपनों के रास्ते में रुकावट बनते थे, लेकिन आज सौर ऊर्जा ने उन बाधाओं को खत्म कर दिया है। प्रैक्टिस से लेकर स्टेडियम की चमकदार रोशनी तक का सफर, यह एड-फिल्म ऊर्जा की उस अदृश्य लेकिन निर्णायक भूमिका को उजागर करती है, जो हर सफलता के पीछे खड़ी होती है।

इस मौके पर कंपनी के सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विनय थडानी ने कहा, “आज ऊर्जा सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली ताकत बन चुकी है। जैसे खिलाड़ी अनुशासन और निरंतरता पर भरोसा करते हैं, वैसे ही व्यवसायों को भी ऐसे ऊर्जा स्रोत चाहिए जिन पर वे बिना किसी समझौते के निर्भर रह सकें। हमारा उद्देश्य सौर ऊर्जा को भविष्य की प्रगति की मजबूत नींव के रूप में स्थापित करना है। वहीं, कॉर्पोरेट ब्रांडिंग प्रमुख रोसेट सोरेस ने कहा, ‘द नेक्स्ट स्टार्ट्स हियर ’ के जरिए हम उस नए भारत से जुड़ना चाहते हैं, जो युवा, महत्वाकांक्षी और बदलाव के लिए तैयार है। सस्टेनेबल एनर्जी अब भविष्य नहीं, बल्कि आज की जरूरत है, और हम इस बदलाव का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करते हैं।

GREW सोलर इस कैंपेन के जरिए सौर ऊर्जा को सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि भविष्य की निरंतर और भरोसेमंद प्रगति की बुनियाद के रूप में स्थापित कर रहा है। बदलते भारत और बढ़ती सोलर क्षमता के बीच, यह पहल एक ऐसे दौर की कहानी कहती है—जहां सही ऊर्जा ही अगली जीत की असली शुरुआत बनती है।

Leave a Reply

Next Post

मटका किंग” का जलवा: 24 घंटे में नंबर 1

शेयर करे“मटका किंग” बना नया स्ट्रीमिंग सेंसेशन (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 21 अप्रैल 2026। हाल ही में रिलीज हुई सीरीज “मटका किंग” ने आते ही गेम बदल दिया है। 17 अप्रैल 2026 को लॉन्च होते ही यह शो महज 24 घंटे के भीतर अमेज़न प्राइम वीडियो  इंडिया पर सबसे […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत