छत्तीसगढ़: जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना के 10 मरीज मिलने से हडकंप, सभी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 28 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के 10 स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक साथ इतनी संख्या में स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मच गया। फिलहाल इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही ये जिन-जिन के संपर्क में आए थे, उन सभी का डिटेल निकालकर कोरोना की जांच की जा रही है। कोविड-19 प्रभारी डॉक्टर ने पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।

कोरोना की चपेट में आने वाले सभी 10 स्टाफ माइक्रोबायलॉजी के हैं। बताया जा रहा है कि इनमें एक डॉक्टर भी संक्रमित हैं। इन सभी को कोरोना की वैक्सीन भी लग चुकी है। साथ ही इनके संपर्क में आए माइक्रोबायलॉजी के लगभग 25 से ज्यादा स्टाफ की कोरोना की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले कॉलेज में एक फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जनियां उड़ाई गई थी।

पार्टी में बाहरी व्यक्ति के शामिल होने का दावा

छात्र स्टाफ सबके सब शामिल हुए थे। मेडिकल कॉलेज के एक स्टाफ के परिचित बाहरी व्यक्ति के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। पार्टी के बाद एकाएक सभी स्टाफ बीमार होने लगे

Leave a Reply

Next Post

नई राजनीति: खालिस्तानी संगठनों और पाकिस्तान को ललकार कैप्टन ने गढ़ी दमदार राष्ट्रवादी की छवि, 2022 में बनेगा मुख्य मुद्दा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जालंधर (पंजाब) 28 अक्टूबर 2021। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी छवि को दमदार राष्ट्रवादी के रूप में उभारकर पंजाब की राजनीति में दोबारा अपने पांव जमाने के रास्ते पर निकल पड़े हैं। इससे तय है कि 2022 में पंजाब के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवाद अहम […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'