सुपर-8 में 24 जून को भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से, इन दो टीमों से भी हो सकता है मुकाबला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

न्यूयॉर्क 13 जून 2024। टी20 विश्व कप 2024 में बुधवार को भारत ने अमेरिका को हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 110 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 18.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह टीम इंडिया की इस टी20 विश्व कप में लगातार तीसरी जीत रही। इससे पहले भारत ने आयरलैंड और पाकिस्तान को हराया था।

भारत ए1 और ऑस्ट्रेलिया बी2
भारतीय टीम का ग्रुप-ए में शीर्ष पर यानी A1 रहना तय है। हालांकि, अगर टीम इंडिया अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर भी रहती तो भी उसे A1 ही माना जाता। दरअसल, आईसीसी ने पहले ही इसका एलान किया था कि भारतीय टीम अपने ग्रुप में किसी भी स्थान पर रहे, उसे सुपर-8 में A1 ही माना जाएगा। यह भारतीय समयानुसार मैच के प्रसारण के लिए किया गया था। A1 रहते हुए भारत का मुकाबला सुपर-8 राउंड में रात आठ बजे से होगा। इसी तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने ग्रुप-बी में शीर्ष पर है, लेकिन उसे बी-2 ही माना जाएगा। ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम सुपर-8 राउंड में एक ही ग्रुप में होगी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सुपर-8 के लिए कुछ टीमों को सीडिंग्स दे दी गई थीं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा कुछ अन्य टीमें भी हैं।

24 जून को भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला
इसके बाद टीम इंडिया 22 जून को अपना दूसरा सुपर-8 का मुकाबला खेलेगी। 22 को भारत का सामना ग्रुप-डी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। यह मैच सेंट विन्सेंट में खेला जाएगा। ग्रुप-डी में दक्षिण अफ्रीका ने पहले स्थान पर रहते हुए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, दूसरे स्थान के लिए बांग्लादेश और नीदरलैंड की टीमें प्रबल दावेदार हैं। हालांकि, नेपाल और श्रीलंका भी रेस से बाहर नहीं हुई हैं। यह ग्रुप अभी तक खुला है। हालांकि, नेपाल और श्रीलंका को क्वालिफाई करने के लिए किसी चमत्कार की जरूरत होगी।

ऐसे में ज्यादा संभावना है कि भारत का सामना बांग्लादेश या फिर नीदरलैंड से हो सकता है। वहीं, सुपर-8 में भारतीय टीम अपना आखिरी मुकाबला 24 जून को 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से सेंट लूसिया में खेलेगी। भारतीय टीम के लिए यह 2023 वनडे विश्व कप फाइनल का बदला लेना का अहम मौका होगा। साथ ही सेमीफाइनल में पहुंचने के नजरिये से भी यह मुकाबला अहम माना जा रहा है। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। मिचेल मार्श की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ग्रुप-बी में शीर्ष पर रहकर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया है, लेकिन उन्हें बी-2 का दर्जा दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

सौरभ नेत्रवलकर का शानदार सफर जारी, पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद रोहित-विराट को भी सस्ते में निपटाया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर न्यूयार्क 13 जून 2024। टी20 विश्व कप 2024 में अमेरिका को हराकर भारत ने जीत की हैट्रिक लगाई। साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। अमेरिका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 110 […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर