आज कोनहारा घाट पर आचार्य किशोर कुणाल का अंतिम संस्कर, पटना के इन इलाकों से गुजर रही शव यात्रा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 30 दिसंबर 2024। महावीर मंदिर न्याय के सचिव और पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल आज पंचतत्व में विलीन होंगे। पटना के सदाकत आश्रम कुर्जी के पास गौशाला रोड स्थित आवास पर से उनकी शव यात्रा निकली है। यह कुर्जी, राजीव नगर, अटल पथ होते हुए महावीर मंदिर पहुंचेगी। यहां लोग उनका अंतिम दर्जन करेंगे। इसके बाद गांधी सैदान से मरीन ड्राइव होते हुए गाय घाट तक शव यात्रा पहुंचेगी। इसके बाद गांधी सेतु होते हुए कोनहारा घाट पर शव यात्रा पहुंचेगी। दोपहर करीब दो बजे आचार्य कुणाल का अंतिम संस्कार होगा। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत भी कोनहारा घाट पर अंतिम दर्शन के लिए आ सकते हैं। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इधर, सोमवार अहले सुबह से ही पटना के गोसाईं टोला स्थित सायण निलयम में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी की आंखें नम थी। किशोर कुणाल के चाहने वालों ने कहा कि हमलोगों को विश्वास ही नहीं होना कि आचार्य अब हमारे बीच नहीं रहे। रविवार की तरह आज भी राजनीतिक पार्टी के नेता और प्रशासनिक अधिकारी सायण निलयम में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

बता दें कि महावीर मन्दिर के पुनर्निर्माण से लेकर महावीरआरोग्य संस्थान, महावीर कैंसर संस्थान, महावीर वात्सल्य अस्पताल, महावीर नेत्रालय, महावीर वरिष्ठ नागरिक अस्पताल, हाजीपुर के कौनहारा पर विशालनाथ अस्पताल का स्थापना भी आचार्य किशोर कुणाल द्वारा किया गया था। पूर्वी चंपारण में विश्व के सबसे बड़े विराट् रामायण मन्दिर के निर्माण का बीड़ा भी उन्होंने उठाया था। बिहार सरकार के कई मंत्री एवं केंद्र सरकार के कई मंत्री आचार्य किशोर कुणाल के दाह संस्कार में हाजीपुर के कौनहारा घाट में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Next Post

इसरो ने स्पेडेक्स मिशन की लॉन्चिंग का समय बदला, पीएसएलवी-सी60 की उड़ान को लेकर दिया नया अपडेट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 30 दिसंबर 2024। इसरो (ISRO) ने अपने महत्वकांक्षी अंतरिक्ष मिशन ‘स्पेडेक्स’ की लॉन्चिंग को दो मिनट आगे बढ़ा दिया है। इसरो का यह मिशन उसके अंतरिक्ष कार्यक्रम में मील का पत्थर साबित होगा। पहले इसरो अपने स्पेस डॉकिंग मिशन स्पेडेक्स की लॉन्चिंग सोमवार रात […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड