भाजपा सरकार विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा में कोताही बरत रही, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की घर की रेकी चिंताजनक – कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर11 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के देवेन्द्र नगर ऑफिसर कॉलोनी स्थित निवास पर एक युवक रेकी करने घुसा था। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सुरक्षा में तैनात जवानों के मना करने के बावजूद युवक जबरिया गेट को धक्का मारकर अंदर घुसता है तथा उसने वहां कुछ वीडियोग्राफी भी किया है। अध्यक्ष जी के निवास में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी युवक को घुसते स्पष्ट देखा जा सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक दो-तीन दिन से अध्यक्ष के निवास के आसपास देखा गया था।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर के संवेदनशील नक्सलवादी क्षेत्र से आते है। बस्तर से सांसद तथा दो बार विधायक भी रहे है। उनको जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई है। उनके निवास पर अवांछित व्यक्ति का घुसना बेहद चिंता का विषय है तथा उनकी सुरक्षा में सेंध है। भाजपा सरकार प्रमुख विपक्षी दल के अध्यक्ष की सुरक्षा में कोताही बरत रही है। पूर्व में भी पंचायत चुनाव के समय उनके निवास पर सरकार ने दंतेवाड़ा पुलिस को भेजकर रेकी करवाया था। भाजपा सरकार के राज में आम आदमी और जनप्रतिनिधि कोई सुरक्षित नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि युवक का कांग्रेस अध्यक्ष के घर में घुसना सरकार अथवा भाजपा का षड़यंत्र भी हो सकता है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत गंज थाना में किया है। दो दिन हो गया कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई है। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर शिकायत करेगा। यदि उचित कार्यवाही नहीं होती है, दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ नहीं की जाती है तो कांग्रेस आंदोलन छेड़ेगी।

Leave a Reply

Next Post

विष्णु के सुशासन में कानून व्यवस्था तबाह हो चुकी है, राजनांदगांव में एक दिन में चार हत्या!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर         रायपुर 11 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विष्णु के सुशासन में कानून व्यवस्था तबाह हो चुकी है। सरकार और पुलिस के नक्कारेपन के कारण अपराधी बेलगाम हो चुके है। आदमी गाजर, मूली की तरह काटे जा रहे है। पूरे […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस