गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली, 05 सितंबर 2026। आपने एक गेंद फेंकने के लिए सबसे लंबा रनअप किस गेंदबाज का देखा है? निश्चित तौर पर आप जिन्हें याद करेंगे, उन सभी का रनअप 30 गज के सर्किल के आसपास से शुरू होता था। लेकिन इंग्लैंड के सैम बोडोआनो ने मीटर नहीं, बल्कि 100 किलोमीटर लंबा रनअप लेकर दौड़ लगाने के बाद गेंद फेंककर विश्व रिकॉर्ड के लिए दावा ठोका है।

सैम बोडोआनो ने इस अनूठे कारनामे से कैंसर चैरिटी के लिए 6,000 पाउंड (करीब 7.65 लाख रुपये) जुटाए हैं, जो ‘द रूथ स्ट्रॉस फाउंडेशन’ को मिलेंगे। इसकी स्थापना इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने अपनी दिवंगत पत्नी रूथ की याद में कैंसर पीड़ित मरीजों की मदद के लिए की है। 46 साल की रूथ का निधन फेफड़ों के एक दुर्लभ कैंसर से जूझने के बाद हुआ था।

14 घंटे में पूरी हुई दौड़
सैम बोडोआनो ने 29-30 अगस्त की रात लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम से अपने रनअप पर दौड़ना शुरू किया। वह क्रिकेट की सफेद ड्रेस पहने हुए थे। यहां से उन्हें करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित सरे के वोकिंग स्थित वैली एंड क्रिकेट क्लब पहुंचकर गेंद फेंकनी थी। उन्होंने यह दौड़ करीब 14 घंटे तक दौड़ते हुए पूरी की।

गिनीज बुक में भेजा नाम
बोडोआनो ने 2024 में बने टॉम डन के 24 किलोमीटर दौड़ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए सैम ने आवेदन कर दिया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के नियमों के अनुसार, बोडोआनो के प्रयास की अब औपचारिक सत्यापन प्रक्रिया होगी। इसके बाद ही इसे आधिकारिक तौर पर मान्यता दी जाएगी। इसमें करीब दो सप्ताह का समय लगता है। सैम बोडोआनो ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, ‘पूरे समय गेंद को पकड़े रहना झंझट भरा था। आश्चर्य है कि सफेद जर्सी पहनना उतना असहज नहीं था, जितना सोचा था। मैं थका हुआ हूं। नींद पूरी नहीं हुई, लेकिन यह अद्भुत उद्देश्य के लिए था।’ सैम ने लिंक्डइन पर खुद को कंटेंट क्रिएटर, एंड्यूरेंस एथलीट के साथ इंग्लैंड की हॉकी प्रीमियर लीग का खिलाड़ी बताया है।

Leave a Reply

Next Post

यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            न्यूयॉर्क, 05 सितंबर 2026। एम्मा नवारो ने यूएस ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए सातवीं सीड कैरोलिना मुचोवा को हरा दिया। वहीं, टेलर टाउनसेंड लगातार दूसरे साल चौथे राउंड में पहुंचीं। नवारो ने अपनी पहली मुलाकात में सातवीं सीड कैरोलिना मुचोवा को 6-3, 7-5 से […]

You May Like

AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह