तालाब में मिली युवक की लाश: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लोरमी 17 मई 2026 । छत्तीसगढ़ के लोरमी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक की लाश तालाब में तैरती हुई मिली। अच्छा तैराक होने के बावजूद युवक की मौत से गहरे सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह घटना लोरमी थाना क्षेत्र की है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान देवचंद के रूप में हुई है, जो कि सालहेघोरी गांव का रहने वाला था। घटना वाले दिन वो सालहेघोरी गांव के तालाब में मछली पकड़ने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में देवचंद की लाश तालाब में तैरती हुई मिली।

जताई गई हत्या की आशंका

चौंकाने वाली बात यह है कि देवचंद को बहुत अच्छी तरह तैरना आता था। ऐसे में अच्छे तैराक होने के बावजूद तालाब में डूबने से हुई मौत पर गहरे सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने सीधे तौर पर देवचंद की हत्या की आशंका जताई है। परिवार का आरोप है कि यह हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए लोरमी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस गांव के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम बंगाल में ग्रुप-ए से डी तक सरकारी नौकरियों की उम्र सीमा बढ़ी, अब 45 साल तक आवेदन संभव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता 18 मई 2026। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के युवाओं और नौकरी चाहने वालों को बड़ी राहत देते हुए सरकारी नौकरियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में संशोधन किया है। वित्त विभाग (ऑडिट शाखा) द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राज्य सेवाओं में विभिन्न पदों […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत