हिजाब विवाद: भोपाल में संस्कृति बचाव मंच की चेतावनी- स्कूलों में हिजाब पहनेंगे तो हम भगवा दुपट्टा पहनकर जाएंगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

इंदौर 13 फरवरी 2022 । कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश में हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिजाब को लेकर संस्कृति बचाव मंच ने चेतावनी दी है कि यदि स्कूल-कालेज में हिजाब पहनाया जाएगा, तो हमारे कार्यकर्ता भगवा दुपट्टा और धोती-कुर्ता पहन कर जाएंगे। संस्कृति बचाव मंच के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने एक बयान जारी कर कहा कि स्कूल-कॉलेज में ड्रेस कोड ही चलेगा। यदि हिजाब को अनुमति दी तो भगवा भी चलेगा। यदि ड्रेस कोड सभी के लिए है, तो उसका पालन भी सभी करेंगे। यदि स्कूलों में हिजाब पहन कर आएंगे तो हमारे कार्यकर्ता भी भगवा दुपट्टा और धोती-कुर्ता पहन कर जाएंगे। 

तिवारी ने कहा कि देश में एक विधान, एक निशान और एक प्रधान ही चलेगा। ना कि कोई शरियत का कानून। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा ही चला तो फिर हिंदुस्तान में संविधान की आवश्यकता क्या है। चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि संस्कृति बचाव मंच स्कूल शिक्षा मंत्री के बयान का भी समर्थन करता है। 

बता दें मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के बयान पर राजनीति गरमा गई थी। कांग्रेस ने उनके बयान का विरोध कर भाजपा को गोड़से की विचारधारा नहीं चलने देने की चेतावनी दी थी। हालांकि बाद में सरकार के हिजाब पर प्रतिबंध का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं होने और स्कूल शिक्षा मंत्री ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश करने की बात कह कर मामले को शांत करने का प्रयास किया था। वहीं, इस मामले में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी सामने आ कर हिजाब के समर्थन में बयान दिया था।

Leave a Reply

Next Post

इंदौर: कब मनाएं इंदौर गौरव दिवस नहीं हो सका तय, अधिकांश ने सुझाई 31 मई की तारीख...अब चार सदस्यों की कमेटी करेगी निर्णय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   इंदौर 13 फरवरी 2022। इंदौर का नगर गौरव दिवस कब मनाया जाए इसको लेकर बैठक हुई। इसमें अलग-अलग तर्क सामने आए। जनप्रतिनिधियों ने 31 मई को गौरव दिवस मनाने की बात कही तो अन्य ने दूसरी तारीखें बताई। इस पर मामले में पेंच फंस गया। चार […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च