रायगढ़ में डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, घर में चोरी करने आए तीन नाबिलग ने कांग्रेस नेता और पत्नी को मुंह दबाकर मार डाला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 27 सितम्बर 2021। छत्तीसगढ़ के रायगढ़  में हुए कांग्रेस नेता हत्याकांड में पुलिस बड़ा खुलासा किया है। चोरी करने की नियत से घुसे तीन नाबालिग चोर ने दंपती को तकिए से मुंह दबाकर मार डाला। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ पुलिस ने बताया कि रात में तीन नाबालिग घर में घुस आए थे। कांग्रेस नेता और कारोबारी मदन मित्तल और उनकी पत्नी अंजू देवी की नींद खुली तो तीनों ने दोनों को तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी।  तीनों आरोपी नशे के आदी हैं। पुलिस उनके दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि रायगढ़ के लैलूंगा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और व्यापारी मदन मित्तल (50) और उनकी पत्नी अंजू देवी (54) के शव तीन दिन पहले कमरे में मिले थे। उनके हत्याकांड की खबर उनका बेटा रोहित और बहू ऋचा ने दी । घटना के बाद इलाके में हंड़कंप मच गया था। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी पीछे के दरवाजे के ऊपर लगी खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे थे। पुलिस को कमरे में लूट होने के निशान नहीं मिले थे। इससे हत्या का रहस्य और गहरा गया था। 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने किया खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वे चोरी की नियत से चार मित्रों के साथ घर में घुसे थे। उन्होंने पहले चखना सेंटर में चोरी की। वहां खाने के चिप्स और रुपये उठाए, फिर कांग्रेस नेता मदन मित्तल के घर पहुंचे। आरोपी ने बताया कि वह घर के बाहर पहरा देने खड़ा हो गया, बाकी लोग अंदर चले गए। अंदर क्या हुआ उसे पता नहीं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने झगरपुर बस्ती से दो लकड़ों को और पकड़ लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

जशपुर छात्रावास में दरिंदगी पर एक्शन में सरकार, सीएम ने एसपी और कलेक्टरों को अचानक निरीक्षण के दिए निर्देश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जशुपर 27 सितम्बर 2021। छत्तीसगढ़ के जशपुर के छात्रावास में मूक-बधिर बच्चियों से हुई दरिंदगी के बाद राज्य सरकार एक्शन मूड है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना की शुरुआती समीक्षा के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को छात्रावासों के औचक […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान