महिला टी20 विश्व कप: विश्व कप से पहले बल्लेबाजों ने बढ़ाई चिंता, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 रन से हारा भारत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 फरवरी 2023। महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में भारत को 44 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया और कंगारू टीम को 129 रन पर रोक दिया। हालांकि, इसके बाद बल्लेबाजों ने खासा निराश किया और पूरी टीम 15 ओवर में 85 रन पर सिमट गई। अभ्यास मैच में भी टीम इंडिया पांच ओवर नहीं खेल पाई। टी20 विश्व कप से पहले बल्लेबाजों के इस खराब प्रदर्शन ने सभी की चिंता बढ़ा दी है।  इस मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाजों ने को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। जॉर्जिया वेयरहम (32) और जेस जोनासेन (22) ने नाबाद 50 रन की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट पर 129 रन तक पहुंचाया। इसके जवाब में भारतीय टीम 15 ओवर में 85 रन बनाकर आउट हो गई। यह लगातार दूसरी बार था जब बल्लेबाजों ने भारत को निराश किया। ‘वीमेन इन ब्लू’ को पिछले हफ्ते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में इसी तरह की हार का सामना करना पड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने शेफाली वर्मा (2), स्मृति मंधाना (0) और ऋचा घोष (5) को आउट कर भारतीय टीम को बैकफुट पर ठकेल दिया। शेफाली के साथ पारी की शुरुआत करने वाली जेमिमा रोड्रिग्स का खराब प्रदर्शन जारी रहा। वह शून्य पर आउट हो गईं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बल्लेबाजी नहीं की। हरलीन देओल ने दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए। हालांकि, वह रन आउट हो गईं। दीप्ति शर्मा 19 रन बनाकर नाबाद रहीं। वह इस पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। 

इससे पहले, अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे (2/9) ने अपने पहले दो ओवरों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग (0) और ताहलिया मैक्ग्रा (2) को आउट कर कंगारू टीम को अच्छी शुरुआत करने से रोका। राधा यादव के एक रन आउट ने एलिसे पेरी (1) की पारी का अंत कर दिया। एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 10 रन पर 3 विकेट था। इसके बाद ऐश गार्डनर (22) और बेथ मूनी (28) ने पारी संभाली, लेकिन पूजा वस्त्रकार (2/16) और राधा यादव (2/22) ने ऑस्ट्रेलिया के मध्य क्रम को भी समेट दिया। रेणुका सिंह भारत के लिए सबसे महंगी गेंदबाज रहीं, जिन्होंने तीन ओवर में 39 रन दिए। हालांकि, भारतीय टीम वेयरहैम और जोनासेन की साझेदारी को नहीं तोड़ पाई, जिन्होंने पांच चौके और तीन छक्के लगाए।

Leave a Reply

Next Post

बस्तर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा : 11 फरवरी को जगदलपुर में करेंगे आमसभा, विधानसभा चुनाव का फूंकेंगे बिगुल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 07 फरवरी 2023। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 फरवरी को छ्त्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। वे जगदलपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। नड्डा के इस दौरे को विधानसभा चुनाव से […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की