डिजिटल इंडिया के पीछे की ताकत, अब शेयर बाजार में आजमा रही किस्मत

admin
शेयर करे

सरकारी डिजिटल बदलाव का बड़ा खिलाड़ी, अब शेयर बाजार में दस्तक

सीएसएम टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में छिपी है बड़ी योजना

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 23 जून 2026। सरकारी सेवाओं को डिजिटल बनाने और तकनीक के जरिए प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने वाली सीएसएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड अब पूंजी बाजार में अपनी नई पारी शुरू करने जा रही है। कंपनी का आईपीओ 24 जून 2026 को खुलेगा और 29 जून 2026 को बंद होगा। इसके लिए प्रति शेयर मूल्य बैंड 107 से 113 रुपये तय किया गया है। 1998 में स्थापित सीएसएम टेक्नोलॉजीज देश की उन चुनिंदा आईटी कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने सरकार और निजी क्षेत्र दोनों के लिए कई अभिनव तकनीकी परियोजनाएं सफलतापूर्वक लागू की हैं। कंपनी की पहचान विशेष रूप से गोवटेक और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन समाधानों के लिए है। खनन, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और सार्वजनिक सेवाओं जैसे विविध क्षेत्रों में इसके समाधान परिचालन दक्षता बढ़ाने और नागरिक-केंद्रित सेवाओं को मजबूत बनाने में मदद कर रहे हैं।

आईपीओ के तहत कंपनी 1.29 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। इससे जुटाई गई राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी की जरूरतों, कर्ज चुकाने, संभावित अधिग्रहणों और रणनीतिक विस्तार योजनाओं में किया जाएगा। वित्तीय प्रदर्शन भी कंपनी की बढ़ती मजबूती का संकेत देता है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का परिचालन राजस्व 199.24 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 14.08 करोड़ रुपये रहा। भारत के 20 शहरों और 14 देशों में परियोजनाएं संचालित कर चुकी सीएसएम अब पूंजी बाजार के जरिए अपने विकास को नई गति देने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Next Post

यूपी में तन-मन भिगोने जल्द आ रहा है मानसून

शेयर करे संजय सक्सेना छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 23 जून 2026। उत्तर प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिये जल्द अच्छी खबर आने वाली है। यूपी में मानसून 27 से 30 जून तक पूर्वी-पश्चिमी क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है, जो 5 जुलाई तक पूरे राज्य में पूरी तरह छा […]

You May Like

बार-बार सिर चकराना हो सकता है दिल व दिमाग की बीमारियों का संकेत....|....अनुज श्रीवत्री बने भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर....|....'रामायण' की आंधी के बीच सूर्या की फिल्म का धमाका....|....मिलावट पर शिकंजा, FSSAI ने 81.80 करोड़ के उत्पाद जब्त किए....|....10 में से 6 महिलाओं के नाम फ्लैट, जमीन की रजिस्ट्री....|....बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर ड्रोन और आईईडी से हमले....|....आरजी कर वित्तीय अनियमितता मामला: संदीप घोष फिर से ईडी के समन पर नहीं हुए पेश....|....सेवानिवृत्त अधिकारियों पर भी लागू होंगी आचार संहिता की पाबंदियां....|....पुलिस की गश्त देख तालाब में कूदे 3 नाबालिगों की मौत....|....जुआ खेलते 13 जुआरी गिरफ्तार, 1.83 लाख का सामान जब्त