लक्ष्मण झूला के पास बड़ा हादसा, फोटो खिंचवाते समय गंगा में बहे 2 युवक; मचा हड़कंप

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

ऋषिकेश 22 मई 2026। उत्तराखंड में ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में गंगा किनारे फोटो खिंचवाने के दौरान अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के दो युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा शुक्रवार सुबह से गहन ‘सर्च एवं रेस्क्यू’ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सायंकाल चार दोस्त घूमने के लिए लक्ष्मण झूला क्षेत्र स्थित डबल ट्रिपल बीच पहुंचे थे। इसी दौरान उनमें से दो युवक नदी किनारे खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे थे कि अचानक संतुलन बिगड़ने से वे गंगा के तेज बहाव में बह गए। साथ मौजूद अन्य साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। लक्ष्मण झूला पुलिस के अनुसार घटना स्थल पूर्णत: प्रतिबंधित घाट क्षेत्र में आता है, जहां सुरक्षा कारणों से आमजन की आवाजाही और नदी के निकट गतिविधियों पर रोक है।

SDRF का सर्च अभियान जारी
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सभी युवक जनपद अमरोहा, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। लापता युवकों की पहचान मोहम्मद फैज़ान (25) तथा मोहम्मद कैफ (19) निवासी नौगावां सादात, अमरोहा के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने डीप डाइवरों एवं विशेष रेस्क्यू उपकरणों की मदद से सर्च अभियान शुरू कर दिया है। प्रशासन ने पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि प्रतिबंधित घाटों एवं असुरक्षित स्थलों पर न जाएं तथा नदी किनारे विशेष सावधानी बरतें। अधिकारियों ने कहा कि थोड़ी सी असावधानी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। 

Leave a Reply

Next Post

घेराबंदी देख पुलिसवालों को किया कुचलने का प्रयास, फिर खुद हो गए हादसे का शिकार, डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गरियाबंद 22 मई 2026 । जिले की देवभोग पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर दो स्विफ्ट कारों से करीब 75 लाख रुपये कीमत का डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े जाने के […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान