सीएम योगी बोले- 2017 से पहले था रूल ऑफ माफिया, हमने लागू किया ‘रूल ऑफ लॉ

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ, 17 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में माफिया राज का जिक्र करते हुए पिछली सरकारों पर निशाना साधा। प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब वहां एक माफिया पर कोई कानून लागू नहीं होता था। मुख्यमंत्री, राज्यपाल और न्यायाधीश तक उसके लिए कोई मायने नहीं रखते थे।

सीएम योगी ने कहा कि माफिया का काफिला निकलता था तो पहले उसी को रास्ता दिया जाता था। वह जिस जमीन पर पैर रख देता था, वह उसकी हो जाती थी। मुख्यमंत्री ने कहा, “2017 के पहले यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ था, लेकिन हमने कानून की किताब से उसे निकालकर ‘रूल ऑफ लॉ’ को ईमानदारी से लागू किया।

दीक्षांत समारोह में न्यायपालिका की हस्तियां मौजूद

लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे जस्टिस विक्रम नाथ, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण भंसाली और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान जस्टिस विक्रम नाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत हल्के-फुल्के अंदाज में की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बिना पढ़े भाषण देने के लिए कहा था, लेकिन कुलपति ने लिखित भाषण पढ़ने का आग्रह किया है।

जस्टिस विक्रम नाथ बोले- इस बार मैं कुलपति की बात मान लेता हूं

जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा, “इस बार मैं कुलपति की बात मान लेता हूं। अगली बार जब आऊंगा तो मुख्यमंत्री जी की बात मानकर बिना कागज देखे भाषण दूंगा।” उनकी इस टिप्पणी ने समारोह के औपचारिक माहौल में हल्के-फुल्के पल जोड़ दिए। 

Leave a Reply

Next Post

एक करोड़ रुपये की लागत से बना यूपी का प्रवेश द्वार

शेयर करेऔद्योगिक हब के विस्तार को मिलेगी रफ्तार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           पीलीभीत, 17 अक्टूबर 2026।  उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित मझोला क्षेत्र को औद्योगिक गतिविधियों के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बुनियादी सुविधाएं मजबूत की जा रही हैं। यहां उद्योगों के विस्तार, कारोबारियों […]

You May Like

बाबू खेमानी की 1.42 करोड़ की संपत्ति जब्त होगी....|....हिमाचल के किसानों को गेहूं का बीज मिलेगा महंगा....|....ऋषिकेश बाईपास निर्माण, फिर हरियाली की कीमत पर होगा विकास....|....47.56 लाख मतदाताओं की खोज में 10 दिन घर-घर जाएंगे बीएलओ....|....एक करोड़ रुपये की लागत से बना यूपी का प्रवेश द्वार....|....सीएम योगी बोले- 2017 से पहले था रूल ऑफ माफिया, हमने लागू किया ‘रूल ऑफ लॉ....|....महासंघों को मिलेंगे ₹50 करोड़: पहले थी दो करोड़ की सीमा....|....सिरदर्द और चक्कर को न समझें मामूली....|....आईडीबीआई बैंक विनिवेश पर उठे सवाल....|....अमेरिका में एच-1बी कर्मचारियों को झटका