देश के इस राज्य में तेजी से बढ़ रहा ‘दिमाग खाने वाले अमीबा’ का खौफ, एक और व्यक्ति की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 08 सितंबर 2025 । केरल में ‘अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस’ से सोमवार को एक और व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जिससे अगस्त से अब तक राज्य में इस दुर्लभ और घातक मस्तिष्क संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

शनिवार को गई थी 45 वर्षीय पुरुष की जान
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मलप्पुरम जिले के वंदूर की रहने वाली 54 वर्षीय महिला को कोझिकोड स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उनकी मृत्यु हो गई। इससे पहले शनिवार को वायनाड जिले के सुल्तान बथेरी निवासी 45 वर्षीय पुरुष की मौत इसी संक्रमण से हुई थी।

पीछले माहीने 3 लोगों की मौत
अगस्त माह में इस बीमारी से तीन मौतें दर्ज की गई थीं। कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कई अन्य लोग अब भी इस संक्रमण के लक्षणों के साथ उपचाराधीन हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, केरल स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस के उपचार के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

कैसे फैलता है ये संक्रमण
यह संक्रमण आमतौर पर दूषित जल में मौजूद एक कोशिकीय प्राणी अमीबा के संपर्क में आने से फैलता है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष अब तक केरल में कुल 42 मामले दर्ज किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Next Post

ये वाला पानी लगातार 14 दिन पी लें, स्किन से लेकर इम्युनिटी तक में दिखेंगे चमत्कारी फायदे; ऐसे करें सेवन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 08 सितंबर 2025। रसोई में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाला मसाला लौंग सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है। डाइटीशियन  एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि रोज सुबह लौंग का पानी पिया जाए, तो यह शरीर को कई गंभीर बीमारियों […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र