‘विकसित भारत : जी राम जी’ योजना छत्तीसगढ़ में खुशहाली और विकास का नया अध्याय लिखेगी : देव

admin
शेयर करे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने योजना की शुरुआत के लिए केंद्र व राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के विकास में एक मील का पत्थर बताया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 02 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने 01 जुलाई से छत्तीसगढ़ में बहुप्रतीक्षित ‘विकसित भारत : जी राम जी’ योजना के विधिवत अमल में आने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसका स्वागत किया है। श्री देव ने इस जनकल्याणकारी योजना की शुरुआत के लिए केंद्र व राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के विकास में एक मील का पत्थर बताया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ा और प्रभावी कदम है। 01 जुलाई से इस योजना के लागू होने के साथ ही छत्तीसगढ़ के आम जनमानस, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत होने जा रही है। यह योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के मूल मंत्र पर आधारित है। ‘जी राम जी’ योजना के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे, रोजगार के नए अवसरों और जनकल्याणकारी सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा। श्री देव ने कहा कि भाजपा की सरकार जो कहती है, वो करती है। 01 जुलाई की यह तारीख छत्तीसगढ़ के इतिहास में खुशहाली और प्रगति के नए अध्याय के रूप में दर्ज होगी। यह सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने और प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने का एक सशक्त माध्यम है। संगठन और सरकार मिलकर इस योजना का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुँचाना सुनिश्चित करेंगे। श्री देव ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया है कि वे इस योजना के क्रियान्वयन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ और जन-जन तक इसकी जानकारी पहुँचाकर लोगों को लाभान्वित करने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Next Post

सहयोग केंद्र के माध्यम से समस्याओं के सीधे और त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : विजय शर्मा

शेयर करे‘सहयोग केन्द्र’ में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया उप मुख्यमंत्री शर्मा ने सहयोग केंद्र में आज 1500 से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 02 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में जनसमस्याओं के निवारण और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के लिए संचालित […]

You May Like

बिना मैच खेले ही प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग....|....स्वास्थ्य मंत्री से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय....|....मोदी सरकार में जारी है बैंक लूट, एनपीए के नाम पर पूंजीपतियों के लाखों करोड़ राइट ऑफ....|....मुंबई के रिडेवलपमेंट को नई दिशा देगा बी-राइट का विज़न 2033....|....आईपीओ की दुनिया में ऑगमोंट का विस्फोटक प्रवेश....|....अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप....|....‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से बेटियों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी....|....भाजपा ने बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया....|....लखनऊ में लोहे की जंजीर से दरोगा को मारा, 24 पर मुकदमा, 200 भैंसें उठवाईं....|....पेपर लीक के आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की मांग