बंगाल में इस्तीफों का दौर जारी: अमित शाह के दौरे से पहले 15 नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी, सामने आई भाजपा में आंतरिक कलह

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 02 मई 2022। पश्चिम बंगाल भाजपा में कलह का दौर जारी है। एक के बाद एक इस्तीफे हो रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद राज्य की कमान संभाली है। वह चार मई को पश्चिम बंगाल दौरे पर जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले ही उत्तर 24 परगना जिले के बारासात के कम से कम 15 भाजपा नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, बारासात जिलाध्यक्ष तापस मित्रा ने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता इन लोगों ने इस्तीफा क्यों दिया है। सभी इस्तीफे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार को भेज दिए गए हैं। हालांकि, मजूमदार ने भी इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। 

भ्रष्टाचार का लगाया आरोप 
इस्तीफा देने वालों में राज्य समिति के सदस्य, मंडल के पूर्व अध्यक्ष और जिला समिति के सदस्य तक शामिल हैं। इस्तीफा देने से पहले सभी ने जिलाध्यक्ष तापस मित्रा के खिलाफ नगर निगम चुनाव में टिकट के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया। इस्तीफा देने वाले नेताओं का कहना है कि, जिला इकाई ने नगर निगम चुनाव में अपने चहेतों को टिकट दिए। 

विधानसभा चुनाव के बाद से जारी है इस्तीफों का दौर
पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनावों में टीएमसी की प्रचंड जीत के बाद से भाजपा में इस्तीफों का दौर जारी है। एक के बाद एक कई नेता भाजपा से इस्तीफा दे चुके हैं। इसमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। पिछले कई महीनों में राज्य में भाजपा के कुल विधायकों की संख्या 77 से घटकर 70 हो गई है। वहीं नगर निगम चुनावों के बाद से पार्टी में आंतरिक कलह सामने आई है। पार्टी के कई कार्यकर्ता राज्य नेतृत्व से खुश नहीं हैं। 

Leave a Reply

Next Post

पंजाब कैबिनेट की बैठक आज: अहम फैसले ले सकते हैं सीएम भगवंत मान, कई पर लगेगी मुहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चंडीगढ़ 02 मई 2022। पंजाब सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक सोमवार को होगी। इसमें सरकार द्वारा कई मुद्दों पर अहम फैसले लिए जाएंगे। सरकार के सूत्रों के अनुसार कैबिनेट पंजाब के गेहूं किसानों को प्रति एकड़ 500 रुपये बोनस दिए जाने के फैसले पर अंतिम मुहर […]

You May Like

तीन मैचों में पांच अंक लेकर पूर्वांचल विवि ने जीता खिताब....|....हरमिलन बैंस: एशियाड में जीत चुकीं दो रजत....|....हर महीने 4% मुनाफे का लालच देकर 3.12 करोड़ की ठगी....|....259 पटवारियों पर प्रशासन सख्त....|....26 साल का हुआ छत्तीसगढ़: सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई....|....जिला अस्पतालों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आज से पहली बार शुरू होंगे विशेष चेस्ट क्लीनिक....|....प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल आज से कागज-रहित....|....ट्रेकिंग के दौरान छह भारतीय पर्यटक लापता....|....यशपाल शर्मा की ‘झाड़-फूंक’ से ओटीटी पर मचेगा खौफ!....|....मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू