भाजपा विधायक को पाकिस्तान से मिली धमकी!

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मथुरा, 30 सितंबर 2026। मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी ने पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरे फोन आने पर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर अपने और परिवार की सुरक्षा की व्यवस्था कराने की मांग की है।

विधायक राजेश चौधरी ने बताया कि 28 सितंबर की रात 10:38 बजे उनके मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर विधायक से कहा कि वे मुसलमानों के खिलाफ बोलना बंद कर दें। साथ ही धमकी दी कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है और भारत में मौजूद उसके साथियों के माध्यम से विधायक का इंतजाम कर देगा।इसके बाद रात 2:17 बजे उसी पाकिस्तानी नंबर से दोबारा फोन आया।

कॉल करने वाले ने कथित तौर पर कहा कि उसकी बात समझ में आ गई होगी, नहीं तो पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। फोन करने वाले ने खुद को पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़ा होने की बात भी कही। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में विधायक ने बताया कि पूर्व में भी उन्हें इसी तरह के पाकिस्तानी नंबरों से फोन आ चुके हैं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया था। अब लगातार धमकी मिलने के बाद उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने बताया कि मामले कोतवाली में से मुकदमा दर्ज जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

सपा से राम गोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन

शेयर करेअखिलेश यादव भी रहे मौजूद छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ, 30 सितंबर 2026। राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने दोनों उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा ने प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही प्रत्याशियों ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव […]

You May Like

कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने चुनावों में धांधली की बात उठाई....|....गेहूं की एमएसपी में वृद्धि....|....एफबीआई के हजारों कर्मियों का निजी डाटा चोरी....|....उड़ते विमान में दो पायलटों में चाकूबाजी....|....सूखे के संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला....|....'पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते'....|....इंडिया गठबंधन की बैठक: ईसी के खिलाफ सड़क पर उतरेगा विपक्ष....|....सपा से राम गोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन....|....भाजपा विधायक को पाकिस्तान से मिली धमकी!....|....चक्रधरपुर में मेगा ब्लॉक: छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली छह ट्रेनें रद्द