जिला पंचायत सदस्य सहित कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, वित्त मंत्री चौधरी के समक्ष पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया विश्वास

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 02 मई 2024। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं का पार्टी से लगातार मोहभंग हो रहा है. इसी कड़ी में रायगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति-रीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया है. वित्त एवं आवास-पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, रायगढ़ के पूर्व विधायक के प्रतिनिधि हुकुमचंद अग्रवाल सहित महावीर अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, योगेन्द्र अग्रवाल, टिंकू अग्रवाल ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए भाजपा में प्रवेश किया।

कांग्रेस नेताओं ने सनातन धर्म की रक्षा और पीएम मोदी के विकसित भारत के निर्माण के संकल्प में अपनी भागीदारी निभाने के लिए भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया. सभी ने छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव में राज्य की 11-11 सीटें पीएम मोदी की झोली में डालकर उनको मजबूत करने का भरोसा दिलाया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी को भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया. उन्होंने भी उम्मीद जताई है कि पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य नेताओं के भाजपा में शामिल होने से विकसित भारत की परिकल्पना को मजबूती मिलेगी. उन्होंने रायगढ़ सहित प्रदेश की सभी 11 सीटों पर कमल खिलाने की अपील की है. इस दौरान ब्रृजेश अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

2जी स्पेक्ट्रम मामले में केंद्र की याचिका स्वीकार करने से इनकार, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री का फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 मई 2024। 2जी स्पेक्ट्रम मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले में संशोधन की केंद्र सरकार की मांग को झटका लगा है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने केंद्र की याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने केंद्र की याचिका को गलत […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'