खाएं अनानास और बादाम से बना हलवा, सर्दियों में भी सेहत रहेगी दुरुस्त

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 23 दिसंबर 2022। सर्दियों का मौसम खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए वरदान है। तरह-तरह के फल-सब्जियों के साथ ही पकवान बनाने के विकल्प भी ज्यादा होते हैं। साथ ही इन्हें खाने से शरीर भी सेहतमंद रहता है। अनानास का टेस्ट पसंद है तो इससे तैयार हलवे को जरूर खाना चाहेंगे। सर्दियों में बादाम और अनानास से तैयार हलवा फायदेमंद होता है। खासतौर पर बच्चों को इस हलवे को खिलाएं। इससे ठंड लगने से बचाव होगा। तो चलिए जानें कैसे बनेगा अनानास और बादाम से तैयार हलवा। 

अनानास और बादाम के हलवे की सामग्री

250 ग्राम बादाम, 150 ग्राम देसी घी, 150 ग्राम खोवा, दस से पंद्रह काजू, 250 अनानास, 125 ग्राम चीनी, छोटा चम्मच इलायची पाउडर।

अनानास और बादाम का हलवा बनाने की विधि

आप चाहे तो बाजार से अनानास को कटवाकर घऱ लाएं। या फिर घर में ही अनानास को धोकर छील लें और टुकड़ों में काट लें। गैस पर मोटे तले की कड़ाही को गर्म करें। इसमे देसी घी डालें और अनानास को भूनें। धीमी आंच पर अनानास को घी में पकने दें। जब तक कि इसके अंदर का पानी का खत्म हो जाए।

बादाम के छिलके को निकालकर मिक्सी के जार में पीस लें। अगर बादाम को तीन से चार घंटे भिगोने का समय नही है तो गर्म पानी में दो से तीन मिनट तक बादाम को उबालने के बाद निकाल लें और सारे छिलके उतारें। मिक्सी में बादाम को पीसने के बाद इसे अनानास के साथ कड़ाही में पलट दें। धीमी आंच पर अनानास के साथ इस पेस्ट को भी भूनें। जब दोनों मिलकर बिल्कुल हलवे की तरह हो जाएं तो चीनी मिला दें। चीनी के पिघल जाने के बाद खोवा मिलाएं और धीमी आंच पर चलाते रहें। जिससे कि हलवा तली में लगकर जल ना जाए। अच्छी तरह से पक जाने के बाद गैस बंद कर दें। सबसे आखिर में इलायची पाउडर डालकर चलाएं। बस परोसते समय काजू को बारीक काटकर डालें। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक: 1.35 लाख से ज्यादा महिलाओं का हुआ निःशुल्क इलाज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 23 दिसम्बर 2022। मुख्यमंत्री दाई-दीदी मोबाइल क्लीनिकों के माध्यम से अब तक राज्य में करीब 1812 कैम्प लगाएं जा चुके हैं। इनमंे रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्र की स्लम बस्तियों में रहने वाली 1 लाख 35 हजार 722 महिलाओं एवं बच्चियों का उनके […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस