किम कार्दशियन ने कोरोना पीड़ितों के लिए डोनेट किए लगभग 7.5 करोड़ रुपये

शेयर करे

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस से जूझ रही है। इस जानलेवा वायरस से लाखों लोग प्रभावित हो चुके हैं और हजारों लोग जान गंवा चुके हैं। पूरी दुनिया के बड़े-बड़े सिलेब्रिटीज ने कोरोना से पीड़ितों के लिए डोनेशन दिया है। इस लिस्ट में अमेरिकन मीडिया पर्सनैलिटी किम कार्दशियन का नाम भी जुड़ गया है।
कोरोना वायरस रिलीफ फंड में किम कार्दशियन का शेपवेअयर ब्रैंड 1 मिलियन यूएस डॉलर (लगभग 7.5 करोड़ रुपये) डोनेट करेगा। शुक्रवार को किम की ब्रैंड कंपनी ने घोषणा की है कि वह COVID-19 से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए यह रकम डोनेट कर रही है। इंस्टाग्राम पर किम कार्दशियन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘इस समय जरूरत माओं और बच्चों की मदद करने के लिए मैं गर्व के साथ घोषमा करती हूं कि हमारा ब्रैंड 1 मिलियन डॉलर COVID-19 से प्रभावित परिवारों के लिए डोनेट करेगा।’

बता दें कि हॉलिवुड की पर्सनैलिटीज ने कोरोना पीड़ितों के लिए लाखों-करोड़ों रुपये का दान दिया है। इससे एक दिन पहले ही किम की बहन काइली जेनर ने भी कोरोना पीड़ितों के लिए 1 मिलियन डॉलर डोनेट करने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Next Post

लॉकडाउन: सुपरमार्केट में आम लोगों संग खरीददारी करते दिखे साउथ स्टार अल्लू अर्जुन

शेयर करेकोरोना वायरस के कारण देशभर में 21 दिन के लिए लॉकडाउन है। इस समय लोगों से दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है। कोरोना को मात देने के लिए एक मात्र उपाय यही है। हालांकि कई दिनों से लगातार घर में रहने के कारण धीरे-धीरे खाने की चीजें खत्म हो रही हैं। ऐसे […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर