हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 04 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में आज बुधवार को कुछ जगहों पर हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। एक-दो स्थानों पर भारी और हल्की बारिश की संभावना है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चलेंगी। आकाश में सामान्यतः मेघमय रहने के साथ एक-दो बार बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। चार नवंबर को रायपुर में आकाश में बादल छाये रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

दो दिनों बाद मौसम में बदलाव के संकेत
प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।

कैसे रहे पिछले 24 घंटे?
छत्तीसगढ़ में मंगलवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश हुई। एक दो जगहों पर भारी से भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं एक-दो जगहों पर भारी वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। 

देखें इन जिलों का तापमान
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम 22.8 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.8 और न्यूनतम 22.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 29.6 और न्यूनतम 18.4, अंबिकापुर में अधिकतम 24.6 और न्यूनतम 19.7 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 26.4 और न्यूनतम 21.6, दुर्ग में अधिकतम 28.2 और न्यूनतम 20.2 दर्ज किया गया।  

सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय  
दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में बने प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के प्रभाव से 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दक्षिण भागों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: प्रदेश की 36 हस्तियां राज्य अलंकरण से सम्मानित

शेयर करेकेंद्रीय गृहमंत्री ने किया सम्मान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 04 नवंबर 2026। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाले विभूतियों एवं संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस समारोह में साहित्य, […]

You May Like

डॉक्टर ने प्रदूषण के खतरों को लेकर किया अलर्ट....|....नयनतारा के बाद श्रीलीला की हुई रजनीकांत की फिल्म में एंट्री....|....जीत के साथ सीरीज की शुरुआत: ऑकलैंड में दिखा चेज मास्टर कोहली का क्लास....|....कैबिनेट ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए 17,314 करोड़ रुपए की दो योजनाओं को दी मंजूरी....|....भारतवंशी विवेक रामास्वामी गवर्नर चुनाव हारे....|....दो से ज्यादा बच्चे तो चुनाव नहीं....|....बाल शोषण-दुष्कर्म से जुड़े मामलों पर सरकार सख्त....|....कर्नाटक में बस किराया बढ़ाने पर घमासान....|....जांजगीर में 32 लाख की डिजिटल अरेस्ट ठगी....|....थाने के पास स्थित हनुमान मंदिर से दो दानपेटियां चोरी