आईपीएल के बाद अब छत्तीसगढ़ में होगी छक्के-चौंके की बरसात: रायपुर में सात जून से सीसीपीएल का आयोजन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 29 मई 2024। आईपीएल की तरह अब छत्तीसगढ़ में भी छक्के-चौंके की बरसात होने वाला है। छत्तीसगढ़ में भी क्रिकेट प्रीमियर लीग खेला जाएगा। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) सात जून को शुरू होने वाला है। प्रदेश के खिलाड़ियों को एक्सपोजर देने के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने इसकी घोषणा की है। कुल छह टीमों के बीच 18 मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के ब्रांड एम्बेसडर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को बनाया गया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन सात से 16 जून तक किया जाएगा। सभी मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। खिलाड़ियों के लिए टी शर्ट और लोगो 19 मई को लॉन्च कर दिया गया है। साथ ही छह टीमों के लिए कप्तानों की भी घोषणा कर दी गई है।  

इन टीमों के बीच होगा मुकाबला 
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग में रायपुर राइनोज, बिलासपुर बुल्स, सरगुजा टाइगर्स, रायगढ़ लायन्स, राजनांदगांव पैंथर्स और बस्तर बाइसन टीम के बीच मैच खेला जाएगा। मैच में आईपीएल की तरह छक्के-चौंके की बरसात होगी। खेल प्रेमी मैच का आनंद लेंगे। 

छह टीमों के बीच 18 मुकाबला
बीते 19 मई को टूर्नामेंट का अनावरण सुरेश रैना ने किया। टूर्नामेंट में छह टीमों के बीच कुल 18 मुकाबला खेले जाएंगे। प्रत्येक दिन दो मुकाबला होगा। बता दें कि बीसीसीआई की अनुमति से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

ये खिलाड़ी संभालेंगे कप्तानी पारी

  • रायपुर राइनोज टीम की कप्तान अमनदीप खरे
  • बिलासपुर बुल्स टीम की कप्तान शशांक सिंह
  • सरगुजा टाइगर्स टीम की कप्तान आशुतोष
  • रायगढ़ लायन्स टीम की कप्तान शुभम अग्रवाल 
  • राजनांदगांव पैंथर्स टीम की कप्तान अजय मंडल 
  • बस्तर बाइसन टीम की कप्तान शशांक चंद्राकर 

Leave a Reply

Next Post

पीवी सिंधू की जीत के साथ शुरुआत, डेनमार्क की लाइन होजमार्क को 44 मिनट में दी शिकस्त

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सिंगापुर 29 मई 2024। भारतीय शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने बुधवार को सिंगापुर ओपन 2024 के पहले दौर में डेनमार्क की लाइन होजमार्क काजेर्सफेल्ट के खिलाफ आसान जीत हासिल की। सिंधू ने महिला एकल के पहले दौर के मैच में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप