भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहा चोरी, राख के नीचे छिपाकर ले जा रहे, करोड़ों का माल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भिलाई 29 मई 2026। भिलाई स्टील प्लांट से करोड़ों रुपये के लोहा चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अकलोरडीह इलाके के एक गोदाम से करीब 250 टन चोरी का लोहा जब्त किया है। इस जब्त माल की अनुमानित कीमत 3 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले चार-पांच महीनों से लोहे की चोरी कर रहे थे। चोर फ्लाई ऐश या राखड़ के नीचे लोहा छिपाकर प्लांट से बाहर निकालते थे। प्लांट में सीआईएसएफ के जवान और सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे तैनात हैं। पुलिस को अंदरूनी मिलीभगत की आशंका है। लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने एक टीम बनाई। 

टीम ने संदिग्ध वाहनों का पीछा किया और 27 मई को गोदाम तक पहुंची। गोदाम में घेराबंदी कर छावनी पुलिस अधीक्षक प्रशांत पैकरा और भिलाई-3 थाना पुलिस ने जांच की। मौके पर कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया। पुलिस को आशंका है कि यह लोहा प्लांट के एसएमएस-3 यूनिट से चोरी हुआ था। गुरुवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार कर सामान भी किया जब्त
गिरफ्तार आरोपियों में ट्रक चालक चितानंद साहू, गीतेश वर्मा और मिथेन ठाकुर शामिल हैं। एके ट्रेडर्स के पर्यवेक्षक निर्मल सिंग भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने गोदाम से 250 टन लोहे के प्लेट और बीम कटिंग जब्त की है। इसके साथ ही दो हाईवा, दो ट्रक, दो टाटा एस वाहन, एक जेसीबी, एक हाइड्रा और एक चैन माउंटेन वाहन भी जब्त किए गए हैं। इन सभी जब्त सामान की कुल कीमत 3 करोड़ 22 लाख रुपये है।

मिलीभगत और आगे की जांच
पुलिस को भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी, सीआईएसएफ जवान और ट्रांसपोर्टरों की मिलीभगत का शक है। कबाड़ी संचालित करने वाले लोगों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने एक जांच समिति गठित की है। यह समिति पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच करेगी। अन्य आरोपियों की पतासाजी भी की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर कवर्धा पहुंचा तस्कर गिरफ्तार, बस स्टैंड में 7 किलो गांजा के साथ दबोचा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कबीरधाम 29 मई 2026। कबीरधाम पुलिस ने आज गुरुवार को जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा के एक अंतर्राज्यीय तस्कर को 7.130 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुराना बस स्टैंड कवर्धा इलाके में गांजा की खेप लेकर […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज