जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला

admin
शेयर करे

पति और बेटे काम के लिए बाहर थे,पुलिस जांच में जुटी,सुसाइड नोट नहीं मिला

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जांजगीर-चांपा, 21 जुलाई 2026। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमोरा में 45 वर्षीय महिला ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में महिला के लंबे समय से बीमार रहने की जानकारी सामने आई है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी मणिकांत पाण्डेय ने बताया कि मृतका की पहचान बुधवारा बाई (45) के रूप में हुई है। सोमवार रात महिला ने घर के कमरे में मियार पर गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।

एक माह पहले गांव लौटी थी

पुलिस के अनुसार, महिला करीब एक माह पहले अपने परिवार के साथ दूसरे राज्य से काम कर गांव लौटी थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह लंबे समय से बीमार थी। इसी कारण उसके पति और दोनों बेटे काम के लिए दूसरे राज्य गए हुए थे। घटना के समय महिला घर में अकेली थी।

सुसाइड नोट नहीं मिला

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल

शेयर करेबिग बॉस फेम सोनिया बंसल ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बिखेरा जलवा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अनिल बेदाग मुंबई, 22 जुलाई 2026। फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जहां दुनिया की निगाहें मैदान पर टिकी थीं, वहीं अभिनेत्री और बिग बॉस 17 फेम सोनिया बंसल अपने […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर