सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट मोदी के डर को दिखाता है – कांग्रेस

शेयर करे

ईडी सत्ता की गुलाम बन चुकी है इसे भंग कर दिया जाना चाहिए – दीपक बैज

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 17 अप्रैल 2025। नेशनल हेराल्ड केस में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी के द्वारा चार्जशीट दाखिल किये जाने को कांग्रेस ने भाजपा का खीझ बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी सत्ता की गुलाम बन चुकी है इसे भंग कर दिया जाना चाहिये। सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट मोदी के डर को दिखाता है। जिस मुखरता से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे है जनता की आवाज उठा रहे है उससे घबरा कर मोदी सरकार ने ईडी के माध्यम से यह षड़यंत्र रचा है। भाजपा की केंद्र सरकार दबाव की राजनीति कर रही है। वह सोच रही है कि ईडी, सीबीआई, आईटी और सुरक्षाबलों को आगे कर कांग्रेस के द्वारा जनता के हित में उठाये जाने वाली आवाज को दबा देंगे। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस का नेतृत्व भाजपा की इन दमनकारी नीति से डरने वाला नहीं है। कांग्रेस देश की जनता के हित में देश के लोकतंत्र को बचाने के लिये संघर्ष करती रहेगी, न झुकेगी और न ही रूकेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा किये जाने वाले षड़यंत्र अब खुलकर दिखने लगे है। जनता देख रही है कि विपक्ष की मजबूत आवाज को दबाने के लिये संवैधानिक रूप से बनी संस्थाओं का मोदी सरकार असंवैधानिक उपयोग कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जिस नेशनल हेराल्ड अखबार पर फर्जी और मनगढ़त आरोप लगाकर कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने की भाजपा साजिश रच रही है। नेशनल हेराल्ड और एसोसिएट जर्नल कांग्रेस की बलिदानी परंपरा का प्रमाण है। जब भाजपा के पूर्वज अंग्रेजों की चाटुकारिता कर रहे थे तब कांग्रेस के नेता पं. जवाहर लाल नेहरू, वल्लभ भाई पटेल, रफी अहमद किदवई जैसे नेता नेशनल हेराल्ड अखबार निकाल कर आजादी की अलख देश की जनता तक पहुंचा रहे थे। यह वही नेशनल हेराल्ड है जिसे अंग्रेजों ने 1942 से 1945 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान प्रतिबंधित किया। जिस भारत छोड़ो आंदोलन का भाजपाईयों के पूर्वज विरोध कर रहे थे, उसी भारत छोड़ो आंदोलन के नेशनल हेराल्ड क्रांति की अलख जगा रहा था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा नेशनल हेराल्ड के नाम पर इसलिये झूठा केस बनवाया है क्योंकि वह भारत की आजादी की लड़ाई के प्रतिमानों को मिटाना चाहती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या से भाजपा और संघ के लोगों ने यह षड़यंत्र शुरू किया था और आज तक उसमें भाजपा और संघ के लोग जुड़े हुये है। केंद्र में सत्ता में आने के बाद इस षड़यंत्र में केंद्रीय एजेंसियों को भी शामिल कर उनका दुरुपयोग किया जा रहा है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और हमारे नेतृत्व का इरादा स्पष्ट रूप से यह सुनिश्चित करने का है कि नेशनल हेराल्ड जो कांग्रेस पार्टी की विरासत का प्रतीक है। उसके मूल्य हमेशा जीवित रहें और हमारे आदर्शो और सिद्धांतों को व्यक्त करने में नेशनल हेराल्ड हमारी आवाज बना रहे। यह सत्य की लड़ाई है। सत्य की हमेशा विजय हुई है और इस बार भी होगी। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व इस अग्निपरीक्षा से और ओजस्वी होकर उभरेंगे।

Leave a Reply

Next Post

ईडी की दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी धरना

शेयर करेसोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट केंद्र का षड़यंत्र छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 17 अप्रैल 2025। मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसी ईडी के दुरुपयोग तथा ईडी द्वारा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध अदालत में पेश की गयी चार्जशीट के खिलाफ कांग्रेस […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप