कार-ट्रॉले की टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत छह की मौत, एक घायल, गेट तोड़कर निकाले शव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जयपुर 06 मार्च 2025। राजस्थान के सिरोही जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-27 पर एक कार और ट्रॉले की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, इनमें दंपति और उनका बेटा भी शामिल हैं। कार सवार सभी सात लोग गुजरात के अहमदाबाद से जालोर लौट रहे थे। एक महिला का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी सात लोग राजस्थान के जालोर जिले के रहने वाले हैं। सभी गुजरात के अहमदाबाद से जालोर लौट रहे थे, इस दौरान गुरुवार तड़के करीब तीन बजे आबूरोड क्षेत्र के किवरली में कार और ट्रॉले की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को आबूरोड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, दो गंभीर घायलों ने दम तोड़ दिया। एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सिरोही रेफर कर दिया गया। 

क्रेन की मदद से कार को तोड़ा
दर्दनाक हादसे की सूचना पर माउंट आबू डीएसपी गोमाराम चौधरी, सदर थानाधिकारी दर्शन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात्रि गश्त के दौरान नेशनल हाईवे पर मौजूद हेड कांस्टेबल विनोद लांबा हादसे की आवाज सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस व अधिकारियों को सूचना दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और लोग उसमें फंसे हुए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से ट्रॉले में फंसी कार को बाहर निकाला और फिर शवों व घायलों को बाहर निकालने के लिए क्रेन से कार के दरवाजे तोड़े और उसके अन्य हिस्सों को भी अलग किया। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद चार शव कार से बाहर निकाले गए, जिन्हें आबूरोड़ राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। वहीं, तीन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जिनमें से दो और की मौत हो गई।  

पति-पत्नी और बेटे की मौत
दर्दनाक हादसे में नारायण प्रजापत (58) उनकी पत्नी पोशी देवी (55) और बेटे दुष्यंत (24) निवासी कुम्हारों का बास की मौत हो गई। साथ ही कार चालक कालूराम (40), यशराम (4) और जयदीप पुत्र पुखराज प्रजापत की भी जान चली गई, जबकि दरिया देवी (35) पत्नी पुखराज का सिरोही में उपचार चल रहा है। कार में जालोर निवासी कुल सात लोग सवार थे। जिनमें से 6 की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपये की योजना पर बड़ा अपडेट, केवल ये महिलाएं होंगी पात्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 मार्च 2025। दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपये की आर्थिक सहायता योजना को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। इस योजना की घोषणा भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली चुनाव के दौरान की थी, जिसमें वादा किया गया था कि सत्ता में आने के बाद […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान