प्रेमिका की हत्या की, 10 महीने तक फ्रिज में छिपाकर रखी लाश, लिव-इन रिलेशनशिप का खौफनाक अंत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

देवास 11 जनवरी 2025। मध्य प्रदेश के देवास से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला का शव फ्रीज में मिला। महिला की हत्या करीब 10 महीने पहले की गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना देवास बाईपास स्थित वृंदावन धाम कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार, महिला और आरोपी पिछले 5 सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। महिला शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी। फिर उसने शव को फ्रीज में बंद कर दिया और वहां से भाग गया। महिला की पहचान पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति के रूप में हुई है। वह जून 2023 से इंदौर के धीरेंद्र श्रीवास्तव के मकान में किराए पर रह रही थी।

कमरों का ताला तोड़कर खाली किए गए सामान
पिछले साल जून में आरोपी संजय ने मकान खाली कर दिया था, लेकिन मास्टर बेडरूम और स्टडी रूम का ताला नहीं खोला। इन कमरों में वह अपना सामान छोड़ गया था। इसके बाद मकान मालिक ने किराए पर किसी और को घर दे दिया, लेकिन संजय लंबे समय तक सामान निकालने नहीं आया। फिर मकान मालिक ने किराएदार बलवीर सिंह से कहा कि वह ताला तोड़कर सामान बाहर निकालें।

दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचित किया
गुरुवार को जब बलवीर ने कमरों का ताला तोड़ा, तो उसे एक फ्रीज दिखाई दिया। वह स्विच ऑन था, जिसे बलवीर ने बंद कर दिया। शुक्रवार सुबह घर में तेज बदबू आनी लगी, जिसके बाद बलवीर ने पुलिस और मकान मालिक को सूचित किया। पुलिस ने जब फ्रीज खोला, तो अंदर महिला का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने संजय पाटीदार पर हत्या का शक जताया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि आरोपी संजय ने अपनी हत्या को अंजाम देने के बाद शव को फ्रीज में रखकर तापमान को न्यूनतम पर सेट कर दिया था ताकि शव से बदबू न आए। इसके बाद उसने फ्रीज के ऊपर कपड़ा बांधकर अन्य सामान रख दिया था। शव को जमा कर दिया गया था, जिससे वह खराब नहीं हुआ। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उज्जैन जिले के मोलाना गांव का रहने वाला है। इस घटना ने समाज में रिश्तों और अपराध की गंभीरता को एक बार फिर से उजागर किया है।

Leave a Reply

Next Post

कन्नौज स्टेशन पर निर्माणाधीन लिंटर गिरा: तीन की मौत, 35 मजदूरों के दबने की खबर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कन्नौज 11 जनवरी 2025। उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर लेंटर गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मलबे के नीचे कई मजदूर दब गए। हादसे में तीन की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के मरने की आशंका है। […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा