पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में गैंगरेप का आरोपी तालाब में कूदा, मौत; क्राइम सीन ले जाते वक्त हुई घटना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गुवाहाटी 24 अगस्त 2024। अमस गैंगरेप के मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस आरोपी तफजुल को सुबह करीब चार बजे क्राइम सीन पर लेकर जा रही थी। उसी दौरान आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन डूबने से उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी तफजुल इस्लाम को सुबह करीब चार बजे अपराध स्थल पर ले जाया गया था। इस दौरान आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और तालाब में कूद गया। पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन करीब दो घंटे की तलाश के बाद उसका शव बरामद किया गया।

नाबालिग से किया था दुष्कर्म
असम के नागांव जिले के धींग में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया था। पीड़िता गुरुवार शाम को ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकल से आए तीन आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को तालाब के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था और दूसरे को हिरासत में लिया था। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। 

दुष्कर्म की इस घटना से लोगों में गहरी नाराजगी थी और इसके खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अनिश्चितकालीन बंद का एलान कर दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी घटना की कड़ी आलोचना की और इसे मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने खुद राज्य के डीजीपी को घटना की जांच पर नजर रखने का निर्देश दिया। 

Leave a Reply

Next Post

एमवीए ने सत्ता पक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा; धरने पर बैठे शरद पवार, सरकार को बताया असंवेदनशील

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 24 अगस्त 2024। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार), कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) ने बदलापुर के स्कूल में बच्चियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर महा विकास अघाड़ी ने आज महाराष्ट्र बंद बुलाया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की