सुनील गावस्कर ने कहा- अक्टूबर से पहले क्रिकेट खेलना सेफ नहीं होगा

शेयर करे

कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के चलते मार्च के बाद से स्पोर्ट्स इवेंट्स स्तगित या रद्द कर दिए गए थे। फुटबॉल की वापसी हो चुकी है, लेकिन अभी तक क्रिकेट की वापसी नहीं हो सकी है। अगले महीने इंग्लैंड में इंटरनैशनल क्रिकेट की वापसी हो रही है। जुलाई में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के साथ इंटरनैशनल क्रिकेट की वापसी हो जाएगी। भारतीय क्रिकेट टीम अभी प्रैक्टिस पर भी वापस नहीं लौट सकी है। इस बीच पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि अक्टूबर तक क्रिकेट खेलना सेफ नहीं होगा।

गावस्कर ने कहा कि अगले महीने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच बायो-सिक्योर एन्वॉयरमेंट में होने वाली टेस्ट सीरीज अच्छा उदाहरण होगी लेकिन कोरोना वायरस जिस तेजी से बढ़ रहा है उसे देखते हुए क्रिकेट मुश्किल लग रहा है। गावस्कर ने आजतक से कहा, ‘हम सभी सोशल डिस्टैंसिंग का पालन कर रहे हैं और डॉक्टरों ने जो कहा है उसके मुताबिक सावधानियां बरत रहे हैं, लेकिन वायरस के रुकने के संकेत नहीं मिल रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘जैसे ही टेस्टिंग की स्पीड बढ़ती जा रही है केसों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसलिए मुझे लगता है कि क्रिकेट खेलना अगले दो महीनों के लिए सुरक्षित नहीं होगा, शायद अक्टूबर तक क्रिकेट खेलना मुश्किल होगा।

उन्होंने कहा, ‘अगले महीने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जो बायो-सिक्योर एन्वॉयरमेंट में सीरीज होनी है वो अच्छा एक्सपेरिमेंट साबित होगा। यह हमें समझने में मदद करेगा कि हम क्रिकेट खेल सकते हैं या नहीं।’ वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 8 जुलाई से हो रही है और पहला मैच एजेस बाउल में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

आज से सभी भक्त कर सकेंगे महामाया देवी का दर्शन , तैयारियां पूरी, कई नियमों का करना होगा पालन

शेयर करेफूल माला नारियल और अन्य प्रसाद  होंगे प्रतिबंध, सुबह 7 बजे से रात्रि  8 बजे तक कर सकेंगे मां के दर्शन  अनिवार्य होगा मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और 10 वर्ष से छोटे बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को नहीं मिलेगा […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट