श्रद्धा से श्रिया तक नथ का नूर, गणेश उत्सव में सितारों ने दिखाया देसी ग्लैमर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 12 सितंबर 2026। गणेश उत्सव आस्था, भक्ति और भारतीय संस्कृति के रंगों से सजा ऐसा पर्व है, जब हर कोई अपने अंदाज में गणपति बप्पा का स्वागत करना चाहता है। इस दौरान पारंपरिक फैशन भी खास आकर्षण बन जाता है और महाराष्ट्रीयन नथ इसमें चार चांद लगाने वाली खूबसूरत एक्सेसरी है। श्रद्धा कपूर, उर्मिला मातोंडकर, अंकिता लोखंडे, मधुरिमा तुली और श्रिया पिलगांवकर के एथनिक अंदाज से नथ स्टाइलिंग की शानदार प्रेरणा ली जा सकती है।

श्रद्धा कपूर का सटल और एलिगेंट अंदाज बताता है कि एक खूबसूरत स्टेटमेंट नथ साधारण साड़ी को भी खास बना सकती है। वहीं उर्मिला मातोंडकर पारंपरिक नौवारी या पैठणी के साथ महाराष्ट्रीयन नथ के क्लासिक आकर्षण को बखूबी दर्शाती हैं। अंकिता लोखंडे का पारंपरिक अवतार उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो गणपति उत्सव में पूरी तरह मराठी लुक अपनाना चाहती हैं।

मधुरिमा तुली दिखाती हैं कि नथ को मॉडर्न साड़ी और पॉलिश्ड लुक के साथ भी खूबसूरती से कैरी किया जा सकता है। वहीं श्रिया पिलगांवकर का मिनिमल अंदाज बताता है कि हल्की नथ, सादी साड़ी और नेचुरल मेकअप भी बेहद आकर्षक फेस्टिव लुक दे सकते हैं। इस गणेश उत्सव में नथ सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की समृद्ध परंपरा, स्त्री सौंदर्य और भक्ति की खूबसूरत झलक बन सकती है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सरकार ने सड़कों को गड्ढों में बदल दिया: कांग्रेस

शेयर करेसड़कें बदहाल, पुल-पुलिया बेहाल, जनता परेशान और भाजपा सरकार कमीशनखोरी में मालामाल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 12 सितंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय सरकार के कुशासन ने छत्तीसगढ़ की सड़कों को गड्ढों में और विकास के दावों को जुमलों में बदल दिया है। […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन