हरियाणा में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से ‘सुप्रीम’ इनकार; कोर्ट याचिकाकर्ता पर जुर्माना लगाएगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 17 अक्टूबर 2024। सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि वह हरियाणा में शपथ ग्रहण समारोह को रोकने का अनुरोध करने के लिए याचिकाकर्ता पर जुर्माना लगाएगा। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने याचिका पर कड़ा संज्ञान लिया। पीठ ने कहा कि वह इस तरह की याचिका दायर करने के लिए याचिकाकर्ता पर जुर्माना लगा सकती है।

‘हम निर्वाचित सरकार को शपथ लेने से कैसे रोक सकते हैं?’
सीजेआई ने दिन की कार्यवाही की शुरुआत में तत्काल सुनवाई के लिए याचिका का उल्लेख किए जाने पर कहा कि क्या आप चाहते हैं कि हम एक निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण को रोकें? हम आपको सतर्क कर रहे हैं। हम जुर्माना लगाएंगे। कागजात मुहैया कराएं। हम देखेंगे। सीजेआई ने पूछा कि हम निर्वाचित सरकार को शपथ लेने से कैसे रोक सकते हैं? 

जुर्माना लगाने की चेतावनी दी
पीठ ने याचिकाकर्ता से तीनों न्यायाधीशों के लिए याचिका की तीन प्रतियां वितरित करने को कहा और जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। दरअसल, सैनी गुरुवार को पंचकूला में एक समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के बड़े नेता और एनडीए के सहयोगी उपस्थित रहेंगे। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सैनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सैनी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध के साथ जुड़ाव पर की बात, कहा- संस्कृति को नए सिरे से पेश कर रहा भारत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 अक्टूबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अभिधम्म दिवस पर दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। विज्ञान भवन में बौद्ध भिक्षुओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध से अपने जुड़ाव पर बात की। साथ ही उन्होंने सरकार के पाली भाषा […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस