शराब के नशे में दौड़ाई कार, बाइक में मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी और 3 महीने के बच्चे की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सरगुजा 02 मई 2025। सरगुजा जिला के सीतापुर में एनएच 43 पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके तीन महीने के बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे में कार चालक और उसमें सवार लोगों को भी चोट आई है। घायलों  को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सीतापुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग नेशनल हाइवे 43 में बिशुनपुर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी दी। इस हादसे में  सुनील लकड़ा व उसकी पत्नी अस्मतिया और उसके 3 माह के बच्चे की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक दंपती अपने बच्चे के निमोनिया के इलाज के लिए अंबिकापुर आ रहे थे। कार की टक्कर के बाद तीनों उछलकर अलग-अलग दिशा में जा गिरे। जिसके कारण उन्हें गंभीर चोट पहुंची और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

सीतापुर पुलिस ने बताया कि कार चालक नशे में धुत था और कार में चार लोग सवार थे, उन्हें हल्की-फुल्की चोट आई है। तेज रफ्तार कार ने रॉन्ग साइड आकर दंपती की बाइक को टक्कर मारी और एक घर में जा घुसी। घायलों का सीतापुर अस्पताल में इलाज जारी है। कार को आमाटोली निवासी संतोष पैकरा चला रहा था।

Leave a Reply

Next Post

वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता: 67 वर्षीय कमला देवी बनीं अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट, दुबई में बजाया भारत का डंका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मनेंद्रगढ़ 02 मई 2025। उम्र सिर्फ एक संख्या है… यह कहावत मनेंद्रगढ़ की कमला देवी मंगतानी ने सच कर दिखाई है। 67 वर्ष की आयु में जब अधिकतर लोग अपने शरीर की सीमाओं को स्वीकार कर बैठते हैं, तब कमला देवी ने अपने अटूट संकल्प, अनुशासन और […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प