हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अंबिकापुर, 10 सितंबर 2026। कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड स्थित मझारटोला आदिवासी बालक छात्रावास में रहने वाले चौथी कक्षा के 9 वर्षीय छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है, जो बैकुंठपुर ब्लॉक के टेंगनी गांव का रहने वाला था। छात्र की मौत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आश्रम अधीक्षक अशोक एक्का को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, प्रिंस मंगलवार सुबह अचानक छात्रावास से बाहर चला गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर हॉस्टल प्रबंधन और अन्य बच्चों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह छात्रावास के पीछे स्थित एक डबरी (छोटे तालाब) में छात्र का शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना से छात्रावास और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

लापरवाही पर आश्रम अधीक्षक निलंबित
घटना को गंभीरता से लेते हुए कोरिया कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में मझारटोला आदिवासी बालक आश्रम के अधीक्षक अशोक एक्का को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही कलेक्टर ने सोनहत के अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को पूरे मामले की विस्तृत और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद आदिवासी छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर छात्र छात्रावास से बाहर कैसे निकला और उसकी समय रहते तलाश क्यों नहीं हो सकी, जांच में इन बिंदुओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। घटना के बाद मृतक छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला

शेयर करेरायगढ़ में हाथी के हमले से मौत छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायगढ़, 10 सितंबर 2026।  जिले में जंगली हाथी के हमले से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच […]

You May Like

आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस....|....महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री....|....मुलुंड में मलाइका अरोरा का ग्लैमरस अंदाज