यूपी में ट्रिपल मर्डर: जन्मदिन पार्टी में इस बात पर हुआ विवाद; भाजपा नेता के 2 भाई और भतीजे को गोलियों से भूना

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बुलंदशहर 26 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। खुर्जा के सुभाष मार्ग स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में सभासद के भाईओं और जन्मदिन मना रहे युवक के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद जन्मदिन मना रहा युवक अपने घर गया, जहां से अपने भाई की लाइसेंसी पिस्टल ली और साथियों के साथ वापस जिम में गया। यहां पर सभासद के सगे भाई, चचेरे भाई और भतीजे पर ताबड़तोड़ गोली चला दी, जिसमें तीनों की मौत हो गई। घटनास्थल पर डीआईजी कलानिधि नैथानी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सुभाष मार्ग पर लाल कुंआ मोहल्ला निवासी संजय सैनी वार्ड 24 से सभासद हैं। संजय सैनी ने बताया कि शनिवार रात को घर से 300 मीटर दूरी पर आरजेएस फिटनेस जिम में फूटा दरवाजा मोहल्ला निवासी जीतू सैनी की जन्मदिन पार्टी थी, जिसमें जिम में आने वाले सभी युवक आमंत्रित थे। इसमें संजय का चचेरा भाई अमरदीप (35) भी गया, जो जीतू का खास दोस्त था।

जीतू और अमरदीप के बीच हुआ था विवाद
अमरदीप अपने साथ संजय के सगे भाई मनीष (32) और अपने भतीजे आकाश (19) को भी लेकर गया था। रात करीब 11 बजे जीतू सैनी और अमरदीप के बीच विवाद हो गया, जिसमें अमरदीप ने गाली गलौज की। इस पर जीतू सैनी नाराज हो गया। जन्मदिन पर गाली देने की बात को लेकर जीतू नाराज हो गया। वहीं अमरदीप के साथ मनीष ने भी जीतू के साथ काफी गाली गलौज की। इसके बाद जीतू नाराज होकर वहां से चला गया। करीब एक घंटे बाद जीतू अपने साथियों संग जिम पर पहुंचा। जीतू के पास उसके भाई की लाइसेंसी पिस्टल थी। जीतू पहले पहली मंजिल पर बनी जिम में गया, जहां मनीष, अमरदीप और आकाश एक साथ बैठे हुए थे। जीतू ने तीनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

इसमें आकाश ने भागने का प्रयास किया, लेकिन दस कदम दूरी पर उसके भी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलते ही जिम में अफरातफरी का माहौल हो गया। सभी युवक अपनी जान बचाने को अलग-अलग मशीन के पीछे छिप गए। इसके बाद जीतू ने जिम में लगे सीसीटीवी का डीवीआर निकाला और वहां से भाग गया। गोली चलने की सूचना पर पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रिपल मर्डर घटना को लेकर बुलंदशहर पुलिस महकमा सतर्क हो गया। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में छह क्षेत्राधिकारी समेत अलग-अलग थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं, करीब पौने तीन बजे डीआईजी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही पीड़ित परिवार से वार्ता कर घटना की सारी जानकारी ली।

सैनी की धर्मशाला को लेकर चला आ रहा है विवाद
स्थानीय लोगों की ओर से यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि दोनों परिवार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। दरअसल मृतकों के घर के पास स्थित सैनी धर्मशाला को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है, जिसमें एक पक्ष से संजय सैनी हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से आरोपी जीतू सैनी के दोस्त के पिता हैं। विवाद के चलते धर्मशाला कई वर्षों से बंद पड़ी है। आरोपी जीतू सैनी बहुजन समाजवादी पार्टी से नगर अध्यक्ष भी रह चुका है। ऐसे में पुलिस राजनीतिक विवाद को लेकर भी जांच कर रही है।  
  

Leave a Reply

Next Post

'लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं', ट्रंप पर हमले पर पीएम मोदी ने जताई चिंता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन डीसी में हुई सुरक्षा घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह जानकर राहत मिली है कि डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर