महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, बीजापुर में पहली बार 10 मतदान केंद्रों में महिलाएं कराएंगी मतदान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 22 अक्टूबर 2023। बीजापुर में चुनाव आयोग ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस बार महिला मतदान कर्मियों को मतदान कराने के लिए ट्रेनिंग देकर तैयार किया है। ये महिलाएं पहली बार बीजापुर जिले के दस मतदान केंद्रों में मतदान सम्पन्न कराएंगी। जिले के भोपालपटनम ब्लॉक में दो केंद्रों को चिन्हांकित किया गया है। जिसमें महिला मतदान कर्मी मतदान कराएंगी। इनमें से रालापल्ली मतदान क्रमांक 29 और गोटाइगुड़ा मतदान केंद्र क्रमांक 32 में महिला वोटरों का उत्साह बढ़ाने के लिए पिंक बूथ ‘की व्यवस्था की गई है। वही भैरमगढ़ ब्लाक में भैरमगढ़ दो क्रमांक 141 व भैरमगढ़ तीन क्रमांक 144 तथा बीजापुर ब्लाक के बीजापुर एक क्रमांक 156, बीजापुर – तीन क्रमांक 158, बीजापुर – छह क्रमांक 161, बीजापुर -10 क्रमांक 165, बीजापुर -11 क्रमांक 166 व बीजापुर -12 क्रमांक 167 में महिला मतदान कर्मी मतदान सम्पन्न कराएंगी। 

यहां पीठासीन अधिकारी से मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय महिलाएं होंगी। केंद्र के मुख्य घेरे में महिला सुरक्षा कर्मी तैनात की जाएंगी। सात नवंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए जिले के इन दस मतदान केंद्रों में महिलाएं मतदान कराएंगी। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। लगातार महिलाओं को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। इसे लेकर महिलाओं में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

नहीं रहे इंग्लैंड के महान फुटबालर सर बॉबी चाल्र्टन, 1966 में इंग्लैंड को जीताया था विश्वकप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लंदन 22 अक्टूबर 2023। इंग्लैंड के महान फुटबालर सर बॉबी चाल्र्टन का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 1966 के विश्वकप के सेमीफाइनल में पुर्तगाल के खिलाफ दो गोल कर इंग्लैंड को फाइनल की राह दिखाकर विजेता बनाने वाले चाल्र्टन को इंग्लैंड और मैनचेस्टर […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक