शिव मंदिर में तोड़फोड़: शिवलिंग सहित स्थापित कई मूर्तियां तोड़ी; अंदर रखा सामान भी किया चोरी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 14 जुलाई 2023। कोरबा में गुरुवार देर रात कुछ लोगों ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। मंदिर का ताला तोड़कर घुसे बदमाशों ने अंदर स्थापित शिवलिंग सहित कई मूर्तियों को खंडित कर दिया। इसके साथ ही वहां रखा सारा सामान भी चोरी कर ले गए। घटना का पता लोगों को शुक्रवार सुबह चला। इसके बाद हंगामा मच गया है। सावन माह में शिव मंदिर में हुई तोड़फोड़ ने लोगों को आक्रोशित कर दिया है। खास बात यह है कि मंदिर रेलवे स्टेशन के सामने है। इसके बाद भी वारदात का पता नहीं चला।

सुबह लोग पूजा करने पहुंचे तो चला पता
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने  वर्षों पुरान शिव मंदिर है। यहां पर रेलवे कॉलोनी सहित आसपास के लोग रोज पूजा-अर्चना करने के लिए जाते हैं। शुक्रवार सुबह भी जब लोग पूजा करने के लिए पहुंचे तो देखा कि मंदिर के गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था। इस पर वे अंदर गए तो शिवलिंग सहित वहां लगी नंदी की प्रतिमा और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा में तोड़फोड़ की गई थी। वहां रखा सारा सामान त्रिशूल, पूजन सामग्री, भगवान के गहने सब गायब थे। 

आरोपियों के जल्द नहीं पकड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी
श्रद्धालुओं का कहना कि यह पूजा घर काफी साल पुराना है, जिसे लेकर उनकी गहरी आस्था जुड़ी हुई है। रेलवे स्टेशन के सामने लोगों की आवाजाही होने के बावजूद भी चोरों ने वारदात का अंजाम दिया है। सावन के इस पवित्र महीने में इस तरह की घटना काफी निंदनीय है। लोगों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जल्द आरोपियों के नहीं पकड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

प्रेमसाय सिंह टेकाम को कैबिनेट मंत्री का दर्जा: राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष बनाए गए, ताम्रध्वज को मिल सकता है कृषि विभाग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 14 जुलाई 2023। प्रेमसाय सिंह टेकाम को राज्य योजना आयोग का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मरकाम के शपथ ग्रहण के बाद सीएम हाउस में मंत्रियों की एक बैठक रखी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये बैठक ली है, जिसमें मंत्री […]

You May Like

पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी