कृष–किशोर का दिल से निकला गाना, दिल तक पहुंचा

admin
शेयर करे

इमोशन और बीट्स का परफेक्ट मेल है ‘तुमने दिल दिया नहीं’ 

कृष–किशोर की जोड़ी फिर छाई, नए गाने में दिखा प्यार और दोस्ती का अनोखा रंग

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 28 अप्रैल 2026। हिट ट्रैक ‘दिल लगाना मना था’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब कृष और किशोर मंडल एक बार फिर अपने नए गाने ‘तुमने दिल दिया नहीं’ के साथ दर्शकों के बीच लौटे हैं। रिलीज होते ही यह गाना डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और खासकर युवाओं के दिलों में जगह बना रहा है। इमोशनल लिरिक्स और कैची इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक का यह मेल गाने को खास बनाता है।इंटरव्यू के दौरान कृष ने कहा, “यह गाना हमारे दिल के बेहद करीब है। हमें खुशी है कि लोग इसके इमोशन्स को समझ रहे हैं और इससे जुड़ पा रहे हैं। हर गाने के साथ हम कुछ नया देने की कोशिश करते हैं।” वहीं किशोर मंडल ने साझा किया, “दर्शकों का प्यार ही हमारी ताकत है। हमने इस गाने में ऐसे जज्बात दिखाने की कोशिश की है, जो हर किसी की जिंदगी से जुड़ते हैं—चाहे वह अधूरा प्यार हो या गहरी दोस्ती।”

आरडीसी मीडिया के फाउंडर दुर्गाराम चौधरी के मुताबिक, यह गाना आज के दर्शकों की पसंद और भावनाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ‘तुमने दिल दिया नहीं’ अपने अनोखे एहसास और म्यूजिक स्टाइल के चलते म्यूजिक लवर्स के बीच तेजी से अपनी पहचान बना रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मुंगेली कलेक्टर द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा मे लिखे गये आवेदन को फेंकना छत्तीसगढ़ का अपमान,सरकार कार्यवाही करें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 28 अप्रैल 2026। मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार पर छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखे आवेदन को फेंकने की घटना को छत्तीसगढ़ का अपमान करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के ढाई साल में छत्तीसगढ महतारी का निरन्तर अपमान हो रहा […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव