आग लगने की अफवाह से पंजाब मेल एक्सप्रेस में मची भगदड़, 20 यात्री घायल, सात गंभीर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

शाहजहांपुर 11 अगस्त 2024। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली 13006 पंजाब मेल एक्सप्रेस की जनरल कोच में आग लगने की अफवाह से भगदड़ मच गई।  जल्दबाजी में ट्रेन से नीचे कूदने से करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे बरेली और मीरानपुर कटरा स्टेशन के बीच ट्रेन के जनरल कोच में आग लगने की अफवाह पर चालक ने गाड़ी को रोक दिया। ट्रेन की आधी बोगी नदी के पुल पर और आधी बाहर थी। गाड़ी के रुकते ही यात्रियों ने नीचे कूदने लगे। अफरातफरी का माहौल हो गया। 

जांच में सबकुछ ठीक मिला 
हादसे में कई लोगों के चोट आई है। कई बोगी खाली होने के बाद चालक और गार्ड ने चेक किया तो सब कुछ ठीक मिला। इसके बाद घायलों को महिला और गार्ड बोगी में सवार कर शाहजहांपुर के लिए रवाना किया गया। वहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

शाहजहांपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन 
रविवार सुबह 10:10 पर ट्रेन को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रोका गया। रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ के जवान पहुंच गए। पांच एंबुलेंस को बुला लिया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल सात लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस बीच 30 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। जांच में सबकुछ सही मिलने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। 

शरारती तत्वों ने की ये करतूत 

मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि बिलपुर के पास सुबह कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन नंबर 13006 के जनरल जीएस कोच में रखा अग्निशमन यंत्र चलाया, जिसके चलते गाड़ी को रोक दिया गया। जिससे दहशत में आए यात्री कूदने लगे। दो यात्रियों को चोट आई है। घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। शरारतीतत्वों की पहचान करने के लिए जांच कराई जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

बांग्लादेश में हिंसा के खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन, हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की उठाई मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर ढाका 11 अगस्त 2024। बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को हिंसा का सामना करना पड़ रहा है। हिंदुओं के खिलाफ हिंसा में वृद्धि को देखते हुए अमेरिका ने चिंता जताई। वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के बाहर लोगों […]

You May Like

घर से साथ निकलीं तीन सहेलियां, तालाब में मिलीं तीनों की लाशें....|....इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने को लेकर छात्रों का हंगामा....|....पंजाब सरकार का कर्मचारियों को तोहफा....|....जयपुर की बड़ी चौपड़ में भीषण आग....|....पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर कराया गया खाली....|....एमपी में मानसून की आखिरी बाजी बाकी: 21 सितंबर तक फिर बरसेंगे बादल....|....धर्म बांधता नहीं बल्कि मुक्त करता है: मोहन भागवत....|....इंदौर: 37 किमी दूर छुपा है कुदरत का अनोखा खजाना....|....हिमाचल में ठंड की दस्तक, केलांग में 3.8°C पहुंचा तापमान....|....लाडली के जन्मदिन पर घर आने का किया था वादा, लौटे पर तिरंगे में लिपटे हुए