उरला पेट्रोल पंप में युवक ने दोपहिया में लगाई आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 20 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर के उरला इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने कथित रूप से दोपहिया वाहन में पेट्रोल भरते दौरान आग लगा दी। घटना के वक्त पंप परिसर में कई वाहन मौजूद थे, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवक अपने दोपहिया वाहन में पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। उसी दौरान पंप परिसर में खड़ा एक अन्य युवक सिगरेट पी रहा था। कर्मचारियों ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए उसे वहां से हटने के लिए कहा। इस बात से नाराज होकर उसने पेट्रोल डाले जा रहे वाहन के पास आग लगा दी।

कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
आग लगते ही पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, कर्मचारियों ने घबराने के बजाय तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया। उनकी तत्परता से आसपास खड़े अन्य वाहनों और पूरे पंप को संभावित बड़े नुकसान से बचा लिया गया।

CCTV बना अहम सबूत
पूरी घटना पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

डायन होने के आरोप में एक परिवार को किया आग के हवाले, महिला और बच्चे की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 20 फरवरी 2026। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में अंधविश्वास की एक भयावह घटना सामने आई है। चाईबासा के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कुदासाई-कलाइया गांव में डायन होने के आरोप में एक ही परिवार को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया गया। इस हृदयविदारक घटना में महिला […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक